फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के सबसे लंबे लेह-दिल्ली रूट पर शुरू नहीं हो सकी एचआरटीसी बस सेवा, जानें वजह

Thu, 15 Apr 2021 06:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
दिल्ली-लेेह बस(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश के सबसे 1026 किलोमीटर लंबे रूट लेह-दिल्ली मार्ग पर चलने वाली एचआरटीसी की बस सेवा मौसम के कारण शुरू नहीं हो सकी है। अब इस बस सेवा का संचालन मौसम पर निर्भर रहेगा। हालांकि, इस बार सीमा सड़क संगठन ने इस सड़क को दो माह पहले मनाली-लेह मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया था। ऐसे में एचआरटीसी का केलांग डिपो लोगों को रिकॉर्ड समय में देश के सबसे लंबे रूट पर बस सेवा 15 अप्रैल से देने की तैयारी में था। लेकिन बारालाचा, सरचू की तरफ खराब मौसम और मार्ग बाधित रहने से निगम प्रबंधन ने फिलहाल इस रूट पर निर्धारित तिथि को आगे खिसका दिया है।

विज्ञापन


एशिया के सबसे ऊंचे गांव किब्बर व मनाली-लेह मार्ग पर रोहतांग दर्रा 13050 , बारालाचा 16020, नकीला 15552, लाचुंगला 16620 तथा तंगलंगला 17480 फीट ऊंचे दर्रों से होते हुए देश की सबसे लंबी बस सेवा चलती है। कठिन व विषम रूट पर निगम की बस चलने से वर्ष 2017 में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ है। वहीं इस साल एचआरटीसी केलांग डिपो 15 अप्रैल से लेह- दिल्ली के बीच बस का संचालन करने की तैयारी में था। एचआरटीसी केलांग डिपो के आरएम मंगल चंद मनेपा ने कहा कि लेह-दिल्ली के बीच 15 अप्रैल से बस संचालन करने का लक्ष्य रखा था। लेकिन खराब मौसम और हालात सामान्य न होने पर इस बस संचालन की तिथि को आगे बढ़ा दिया है। मनेपा ने कहा मौसम ठीक रहने पर ही अब लेह-दिल्ली रूट पर बस सेवा शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें