फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टे टूटने से हवा में लटकी सरकारी बस, मची अफरा तफरी

Sun, 03 Nov 2019 10:23 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पधर (मंडी)
विज्ञापन
हादसे के बाद हवा में लटकी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के जिला मंडी के चौहारघाटी के सेगलडूग में चलती बस के अचानक पट्टे टूट जाने से बड़ा हादसा टल गया। बस अनियंत्रित होकर हवा में लटक गई। बस में सवार 25 से 30 सवारियों में अफरा तफरी मच गई। हादसा शनिवार को पेश आया। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन


बल्ह टिक्कर-डायनापार्क-तरयांबली-कटिंडी रूट पर जा रही एचआरटीसी मंडी डिपो की बस (एचपी 65-4639) जब सेगलडूग के पास पहुंची तो अचानक बस का पट्टा टूटा गया। इससे बस अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे हवा में लटक गई। सवारियों में हड़कंच मच गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित कर लिया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। 

हादसे में किसी भी सवारी को कोई चोट नहीं पहुंची लेकिन बस के हवा में झूलने से हाथ पांव फूल गए। अगर बस सड़क से नीचे लुढ़क जाती तो जान माल का भारी नुकसान हो सकता था। हादसे के समय बस में 25 से 30 सवारियां सफर कर रही थीं। यात्रियों को बाद में किराए पर टैक्सी कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। 
विज्ञापन


चालक से दिखाई सूझबूझ : गोपाल शर्मा
पथ परिवहन निगम मंडी के क्षेत्रीय प्रबंधक गोपाल शर्मा का कहना है कि बल्ह से लौट रही बस के पट्टे टूटने से घटना पेश आई है। बस चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सही जगह पर नियंत्रित कर लिया। बसों की रुटीन चेकिंग की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें