फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर हादसा: कार और एचआरटीसी बस की टक्कर, दो गंभीर घायल

Sun, 25 Jun 2023 12:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

भंगरोटू के नजदीक एचआरटीसी के बैजनाथ डिपो की बस, जो बैजनाथ से शिमला जा रही थी और कार नेरचौक से मंडी की ओर जा रही थी, दोनों आपस में टकरा गईं।
विज्ञापन
बस और कार में टक्कर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर भंगरोटू के पास एक बस और कार की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का उपचार नेरचौक मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 8 बजे भंगरोटू के नजदीक एचआरटीसी के बैजनाथ डिपो की बस, जो बैजनाथ से शिमला जा रही थी और कार नेरचौक से मंडी की ओर जा रही थी, दोनों आपस में टकरा गईं।

विज्ञापन


हादसा इतना भयंकर था कि वाहनों के टकराने की आवाज दूर तक सुनाई दी। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और हाईवे के साथ पर खड़ी की गई एक अन्य कार भी एचआरटीसी की बस की चपेट में आ गई। हादसे में कार चालक प्रेम सिंह पुत्र वेद राम गांव हन्सु डाकघर पनारसा जिला मंडी और बीना शर्मा पत्नी वासुदेव गांव बगड़ी तहसील ठियोग जिला शिमला गंभीर रूप से घायल हो गई, जो मेडिकल कॉलेज नेरचौक में उपचाराधीन है।

स्थानीय पुलिस नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। इस दौरान कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही पर बाद में पुलिस ने जाम को हटाया और मार्ग बहाल हुए। एएसपी अमित यादव ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें