वृद्ध चरवाहा अपनी बकरियां चरा रहा था। इस दौरान सतलुज का जलस्तर एकाएक बढ़ गया। सतलुज के दूसरे किनारे से जा रहे लोगों ने पानी का तेज बहाव देख दूर से सीटी और शोर मचाकर वृद्ध को सावधान करने का प्रयास किया, लेकिन उसे कुछ सुनाई न दिया और वह पानी के बहाव की चपेट में आ गया और 18 बकरियों सहित बह गया।
बीबीएमबी की 990 मेगावाट की बीएसएल परियोजना के सलापड़ स्थित देहर पावर हाउस के निकट शुक्रवार शाम को सतलुज का जलस्तर एकाएक बढ़ने से नदी किनारे बकरियां चरा रहा वृद्ध चरवाहा अपनी 18 बकरियों सहित तेज बहाव में बह गया। हालांकि लोगों ने बुजुर्ग को सावधान करने के लिए काफी शोर मचाया, लेकिन उसे कुछ न सुनाई दिया और वह जलस्तर बढ़ने पर तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर सुंदरनगर थाना के तहत सलापड़ और डैहर पुलिस चौकी से पुलिस दल ने सतलुज में वृद्ध की तलाश में अभियान छेड़ा है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग न मिल पाया है। जानकारी के अनुसार बीएसएल परियोजना के देहर पावर हाउस के निकट सतलुज के किनारे शुक्रवार शाम को सलापड़ कॉलोनी के सीयू गांव निवासी वृद्ध सौजू राम (80) पुत्र स्वर्गीय काला राम अपनी बकरियां चरा रहा था।
इस दौरान सतलुज का जलस्तर एकाएक बढ़ गया। सतलुज के दूसरे किनारे से जा रहे लोगों ने पानी का तेज बहाव देख दूर से सीटी और शोर मचाकर वृद्ध को सावधान करने का प्रयास किया, लेकिन उसे कुछ सुनाई न दिया और वह पानी के बहाव की चपेट में आ गया और 18 बकरियों सहित बह गया।
विज्ञापन
डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया सूचना मिलने पर सलापड़ और डैहर चौकी का दल लगातार वृद्ध की तलाश करने के लिए सतलुज किनारे सर्च अभियान में जुटा हुआ है। लेकिन अब तक वृद्ध का कोई सुराग न मिल पाया है। उन्होंने बताया सतलुज शनिवार को भी उफान पर रही जिसके कारण गोताखोरों की भी पानी में उतरना संभव नहीं है।