वहीं, ठियोग तहसील के तहत बलग के समीप बाइक और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन साल के बच्चे की मौत हो गई है। जबकि चार अन्य लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आबिद अंसारी अपनी पत्नी नसरीन (30) और तीन बच्चों के साथ मोटरसाइकिल पर बलग की ओर आ रहा था। इसी बीच सामने आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई।
इस दुर्घटना में अब्दुल समद (3) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि सुबैया (8), अब्दुल खान (12) नसरीन और मोटर चालक आबिद अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद घायलों को सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। थाना प्रभारी रंजीत सिह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।