फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News : डाडासीबा के गुराला में अनियंत्रित होकर पलटी एचआरटीसी बस, 54 घायल

Mon, 22 Sep 2025 12:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, डाडासीबा (कांगड़ा)।

सार

कांगड़ा जिले में डाडासीबा क्षेत्र के गांव गुराला में सोमवार सुबह एक एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 37 यात्री घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन
डाडासीबा में अनियंत्रित होकर पलटी एचआरटीसी बस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सोमवार सुबह गुराला गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तलवाड़ा से बद्दी जा रही निगम की बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 54 यात्री घायल हो गए। बस में अधिकतर स्कूली बच्चे और अन्य शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र सवार थे। स्थानीय लोगों के अनुसार बस सुबह लगभग 8 बजे के आसपास गांव गुराला के पास मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला।

विज्ञापन

घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए डाडासीबा अस्पताल में पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल 6 यात्रियों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद जसवां-परागपुर के विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर और कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मनकोटिया भी मौके पर अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिले। वहीं, एचआरटीसी के डीएम हमीरपुर राज कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने 10 घायल छात्रों को दो-दो हजार और 7 मामूली रूप से घायल विद्यार्थियों को एक-एक हजार रुपये की फौरी आर्थिक सहायता की।

इस संबंध में डीएसपी डाडासीबा राजकुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर हादसे की जांच की जा रही है। पुलिस के समक्ष चालक ने स्वीकार किया है कि बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए थे। उसने समझदारी न दिखाई होती और बस को मोड़ पर पलटने का जोखिम न लिया होता, तो बस सीधी खाई में जा गिरती और इससे ज्यादा नुकसान होता।
विज्ञापन

दुर्घटना में घायलों की सूची
समीक्षा (17) निवासी मेहड़ा, कृष्णा (51) बाड़ी, यश (12) गुराला, नेहा शर्मा (17) स्यूल खड्ड, श्रेया (16) गुराला, अनुभव (21) मेहडा़, सौरभ (19) मेहडा़, विजय कुमारी (55) रोड़ी कोड़ी, सौरभ (23) डडोआ, राजेश कुमार (51) रैल, शिवराज (52) घमरुर, नव्या (14) गुराला, चंचला देवी (46) बरनाली, शिवांगी (22) घाटी, नीरज (17) बसलैड़, अभिषेक कुमार (17) बसलैड़, विशाखा ठाकुर (15) मेहडा़, महक (15) मेहडा़, पलक (20) मेहडा़, सोनम देवी (15) गुराला, ममता (17) बसलैड़, अनीता (17) मेहडा़, निखिल (17) स्यूल, सुनीता (26) मेहडा़, बबली देवी (52) डूहकी, इशिता (13) बसलैड़, योगराज (58) हमीरपुर, अश्वनी कुमार (52) मेहडा़, अविनाश (16) बसलैड़, अमित (22) रेल, अश्विनी कुमार (43) मोहल्डी़ ऊना, अंशुल (21) सांडवाडी़, सपना (35) गुराला, सक्षम (19) रेल, विजय लक्ष्मी (56) दोदरा, नवजोत (14) डूहकी, त्रिशला (51) बाड़ी, आशीष (46) मेहडा़, वंशिका (17) मेहडा़, निकिता (17) स्यूल खड्ड, लीला देवी (70) बरनाली, अरुण बाड़ी, सोनम बाला (50) गुरनबाड, अंजू निवासी घाटी, निशा (16) स्यूल खड्ड, देशराज (57) फतेहपुर, निम्नेश (17) बनूडी़, साहिल (17) मेहडा़, अर्चित कुमार (17) मेहडा़, रजत (20) डूहकी, अविनाश (16) बसलैड़, विक्की (16) बसलैड़, निशांत (18) निवासी लडिंयारा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें