फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: एचआरटीसी बस और टिप्पर में टक्कर, दोनों चालक घायल

Thu, 05 Sep 2019 11:28 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस चौकी जाहू के तहत पड़ते कांगूघटी में एचआरटीसी की बस और एक टिपर की टक्कर में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस में भोरंज अस्पताल में उपचाराधीन करवाया गया। जबकि, इस हादसे में बस में सवार सभी यात्री बाल-बाल बचे। वहीं, सूचना मिलते ही जाहू पुलिस चौकी से एक टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्जकर छानबीन शुरू की। 

विज्ञापन


सुबह करीब 8:30 बजे हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो सरकाघाट की गरली से शिमला जा रही बस की कांगूघटी के पास टिपर के साथ टक्कर हो गई। जिससे बस और टिपर चालक घायल हो गए। दोनों वाहनों की टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर इकट्ठे हो गए और घायलों को बस से बाहर निकाला। वहीं, लोगों ने 108 एंबुलेंस और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को भोरंज अस्पताल ले जाया गया।

दुर्घटना से सड़क पर दोनों ओर जाम लग गया। इस कारण अन्य वाहन चालकों और यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। पुलिस के पहुंचने के बाद ही जाम खुलवाया गया और यातायात सुचारु हुआ। उधर, इस बारे में जाहू पुलिस चौकी प्रभारी परमजीत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर घायलों को उपचार के लिए भोरंज अस्पताल में ले गए हैं। निगम की बस के चालक सांबे कुमार और टिपर चालक रूप लाल को हादसे में चोटें आई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें