फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बची 20 लोगों की जान

Sun, 29 Sep 2019 05:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मंडी-गोखड़ा सड़क पर थनोट के पास हिमाचल परिवहन निगम की बस बारिश में अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलट गई। हादसे के समय बस में 20 यात्री सवार थे। इनमें से चार यात्री घायल हुए हैं। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से मंडी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। हादसा रविवार शाम पांच बजे के आसपास हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की बस बटाहर से मंडी की ओर आ रही थी। इस बीच थनोट के समीप बस बारिश के चलते बीच सड़क में पलट गई। इससे बस में सवार 20 यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। आसपास गांव के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए और घायलों की मदद की।

इसमें चार घायलों को मंडी अस्पताल लाया गया। हादसे के बाद मार्ग कई घंटों तक बंद हो गया। इसके चलते कई वाहन फंस गए। मार्ग के बंद रहने से यात्रियों और चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। क्रेन से बस हो हटाया।
विज्ञापन


मंडी डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक गोपाल शर्मा का कहना है कि चालक ने फोन पर सूचना दी कि बारिश के कारण सड़क खराब होने पर बस बीच सड़क पर पलट गई है। मौके पर जा रहा है, उसी के बाद हादसे के कारणों का पता चलेगा। सदर थाना प्रभारी विनोद ठाकुर ने कहा कि हादसे की सूचना मिली थी। टीम के साथ मौके पर पहुंचकर हादसे की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें