फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी जिले के स्नोड गांव में दो मंजिला मकान गिरा, सात लोग घायल

Sun, 29 Sep 2019 12:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगवाईं (मंडी)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देवभूमि के कई क्षेत्रों में रविवार को झमाझम बारिश के साथ चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई है। बारिश से मंडी जिला के स्नोरघाटी की ज्वालापुर पंचायत के स्नोड गांव में दो मंजिला पुराना मकान ढह गया, जिससे भीतर सो रहे सात मजदूर दब गए।

विज्ञापन


सेब बगीचे में काम करने वाले इन मजदूरों को गांव वालों की मदद से बाहर निकाला गया और क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू और मेडिकल कॉलेज नेरचौक में दाखिल कराया गया। यह मकान द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर के छोटे भाई ओम प्रकाश का बताया जा रहा है। वहीं, सिरमौर जिले की भरोग बनेड़ी पंचायत के समोन कन्योन गांव में बिजली गिरने से एक महिला झुलसकर घायल हो गई हैं।  

तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से प्रदेश भर में छोटी-बड़ी करीब 100 सड़कें बंद हैं। चंबा जिले के चुवाड़ी के पास रविवार को मलबा गिरने से चंबा-धर्मशाला नेशनल हाईवे भी एक घंटे यातायात के लिए ठप रहा। कुल्लू जिला के रोहतांग, बारालाचा, कुंजुम दर्रा और कांगड़ा जिला में धौलाधार की पहाडि़यों पर हल्का हिमपात हुआ है। ऊंची चोटियों में बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे प्रदेश में शीतलहर हो गई है। 
विज्ञापन


नहीं हुईं उड़ानें, फसलें भी प्रभावित 
खराब मौसम की वजह से दिल्ली-भुंतर, भुंतर-चंडीगढ़ और हेलीटैक्सी की उड़ानें नहीं हो सकीं। इसके अलावा सेब और अनार का सीजन भी प्रभावित हुआ है। धान की पक रही फसल के लिए जहां यह बारिश नुकसानदायक मानी जा रही है, वहीं सर्द ऋतु के लिए तैयार की जाने वाली सब्जियों की रोपाई में भी बाधा बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें