गनीमत यह रही कि बस दुर्घटनाग्रस्त होते हुए बान के पेड़ों में जा रुकी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बस चालक सुरेंद्र और परिचालक प्रीतपाल सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि ड्राइवर साइड के पट्टे टूटने से यह हादसा हुआ।
एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि बस में कुल 20 लोग सवार थे। घायलों का संगड़ाह अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। तहसीलदार आत्माराम ने बताया कि कम व ज्यादा घायलों को प्रशासन की ओर से 2, 3 और 5 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है।
संगड़ाह अस्पताल पहुंचाए घायलों में सुमन, इंद्र सिंह, मांगाराम, नीमा देवी, अमर सिंह, जातीराम, कुंदन सिंह, राकेश और सुबधा देवी आदि शामिल हैं। इनमें गंभीर रूप से घायल राकेश निवासी भलौना और सुबधा देवी निवासी क्यारी गुंडाह को मेडिकल कालेज नाहन रेफर किया गया है।