राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
मंडी के पड्डल मैदान में राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज हो गया। वन मंत्री ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन ग्रीको रोमन के कई दिलचस्प मुकाबले देखने को मिले। इसमें हरियाणा ओवरऑल चैंपियन रहा। दिल्ली दूसरे और एसएसबी को तीसरा स्थान मिला। 72 किलो वर्ग में हरियाणा-ए के विकास ने गोल्ड, मध्य प्रदेश के आकाश यादव को रजत और एसएसबी के राहुल को कांस्य पदक मिला। 97 किलोग्राम में हरियाणा-ए को नितेश को गोल्ड, पंजाहब के नरिंद्र को रजत, एसएसबी के दीपांशु और यूपी के यतिंद्र को कांस्य, 77 किलो में दिल्ली के वरुण पहले, एमपी के राजिंद्र गुज्जर दूसरे, यूपी के सचिन कुमार और एसएसबी-ए के पहलवान तीसरे स्थान पर रहे।
55 किलो में यूपी के अनूप पहले, हरियाणा के विकास दूसरे और दिल्ली के हर्ष और एसएसबी के संदीप को कांस्य मिला। 87 किलो में हरियाणा के मोनू ने गोल्ड, हरियाणा के हुस्न को रजत और चंडीगढ़ के विशु और पंजाब के अब्दुल को कांस्य पदक मिला। कुश्ती संघ के अध्यक्ष चंद्रमोहन और कार्यकारी अध्यक्ष संजय डॉ. संजय यादव, प्रेस सचिव देशराज ठाकुर ने कहा कि लड़कों और लड़कियों के वर्ग में देश भर से करीब एक हजार पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। आज लड़कियों के मुकाबले होंगे। मुख्य अतिथि ने आयोजकों को बधाई दी और खिलाड़ियों से खेल भावना से खेलने की अपील की।