परिवहन निगम रिकांगपिओ डिपो की बस दिल्ली से रिकांगपिओ की ओर जा रही थी कि शौंगटोंग पुल के पास छोटे वाहन को पास देते समय बस पलट गई। बस पलटने से 15 सवारियां घायल हो गई हैं और अन्य 10 को मामूली चोटें आईं हैं।
घायलों को शौंगटोंग स्थित आर्मी मेडिकल कॉर की टीम की ओर से प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस और पटेल कंपनी के रोगी वाहनों के माध्यम से रिकांगपिओ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
बस पलटने की सूचना मिलते ही उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद और एसडीएम कल्पा मेजर अवनिंद्र कुमार घायलों का हाल जानने रिकांगपिओ अस्पताल पहुंचे।
सभी घायल यात्रियों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायलों को प्रशासन की ओर से पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। एसडीएम कल्पा मेजर अवनिंग कुमार ने बताया कि दिल्ली से रिकांगपिओ आ रही रिकांगपिओ
डिपो की बस पलटने से 15 यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों की स्थिति अब खतरे से बाहर है। घायलों को प्रशासन की ओर से पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत जारी की गई है।