फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर पलटी एचआरटीसी की बस, 15 यात्री घायल

Thu, 29 Nov 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार शाम को किन्नौर जिले के शौंगटोंग के पास रिकांगपिओ डिपो की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय बस में सवार 37 सवारियों में से चालक सहित 15 यात्री घायल हो गए हैं। हादसे के घायलों को उपचार के लिए रिकांगपिओ अस्पताल पहुंचाया गया है। 

विज्ञापन


 पुलिस थाना रिकांगपिओ के तहत आने वाले शौंगटोंग में परिवहन निगम की बस नंबर एचपी 25ए 3327 शाम चार बजे शौंगटोंग के पास अचानक अनियंत्रित हो कर सड़क पर ही पलट गई।
 

Trending Videos

10 को मामूली चोटें आईं

परिवहन निगम रिकांगपिओ डिपो की बस दिल्ली से रिकांगपिओ की ओर जा रही थी कि शौंगटोंग पुल के पास छोटे वाहन को पास देते समय बस पलट गई। बस पलटने से 15 सवारियां घायल हो गई हैं और अन्य 10 को मामूली चोटें आईं हैं। 

घायलों को शौंगटोंग स्थित आर्मी मेडिकल कॉर की टीम की ओर से प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस और पटेल कंपनी के रोगी वाहनों के माध्यम से रिकांगपिओ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
 
विज्ञापन

घायल यात्रियों की स्थिति खतरे से बाहर

बस पलटने की सूचना मिलते ही उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद और एसडीएम कल्पा मेजर अवनिंद्र कुमार घायलों का हाल जानने रिकांगपिओ अस्पताल पहुंचे।

सभी घायल यात्रियों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायलों को प्रशासन की ओर से पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। एसडीएम कल्पा मेजर अवनिंग कुमार ने बताया कि दिल्ली से रिकांगपिओ आ रही रिकांगपिओ

डिपो की बस पलटने से 15 यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों की स्थिति अब खतरे से बाहर है। घायलों को प्रशासन की ओर से पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत जारी की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें