फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HRTC BOD Decisions: चार वर्षों में होगी 1932 बसों की खरीद, एनसीएम कार्ड से किराया दे सकेंगे यात्री

Thu, 18 Jan 2024 07:55 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

हिमाचल पथ परिवहन निगम के निदेशक मंडल की 155वीं बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में हुई बीओडी बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार अगले चार साल में अपने संसाधनों से 1900 ई-बसों की खरीद करेगी। बसें खरीदने के लिए केंद्र अन्य राज्यों की मदद कर रहा है, लेकिन हिमाचल को मदद नहीं दी जा रही। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ने कहा कि इस साल 327 बसों की खरीद होगी। इनमें 297 छोटी सिटी ई-बसें होंगी। इलेक्ट्रिक वोल्वो भी खरीदी जाएंगी। निगम की बस खरीद कमेटी की सिफारिशों को निदेशक मंडल ने स्वीकृति दी है। ई-बसों में सामान रखने के लिए प्रावधान किया जाएगा। बस खरीद के लिए ग्लोबल टेंडर होंगे। मुकेश ने बताया कि इस साल निगम ने 902 लोगों को रोजगार दिया है। कंडक्टर भर्ती परीक्षा का परिणाम आने वाला है और ड्राइवर भर्ती शुरू होने वाली है। करुणामूलक आधार पर 76 लोगों को नौकरी दी जाएगी। 115 पीस मील कर्मियों को निगम में नौकरी दी जाएगी।

विज्ञापन


एचआरटीसी डिजिटल प्रणाली से अपनी बसों की पासिंग और स्क्रैपिंग खुद करेगा। इसके लिए निगम प्रबंध निदेशक को कमेटी गठित कर तीन हफ्तों में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। अक्तूबर, नवंबर में निगम की प्रतिकिलोमीटर आय में 4.2 फीसदी का इजाफा हुआ है। लगेज और ढाबा पॉलिसी तथा डेड माइलेज घटाने से आय बढ़ी है। प्रदेश से बाहर निगम के 200 रूट घाटे में चल रहे हैं। इन्हें लेकर जल्द फैसला लिया जाएगा। निगम ने वीडियो, फोटो स्पर्धा के विजेता भी घोषित किए हैं। निगम के स्वर्ण जयंती वर्ष के मौके पर स्टाफ को की-रिंग, डायरी, कैलेंडर दिया जाएगा। स्वर्ण जयंती वर्ष में कॉफी टेबल बुक बनेगी। म्यूजियम बनाया जाएगा। प्रदर्शनी वैन भी बनेगी। वर्कशाप में महिला शौचालय अलग बनेंगे। डिजिटल बोर्ड सुविधा शुरू की जाएगी, जिस पर पता चलेगा कि बस कब बस स्टैंड पहुंचेगी।

3200 बसों में रोजाना सफर कर रहे पांच लाख यात्री
मुकेश ने बताया कि निगम की 3200 बसें में रोजाना करीब 5 लाख यात्री सफर कर रहे हैं। शिमला में सरकारी स्कूलों के छात्रों की मुफ्त बस सुविधा और कॉन्वेंट स्कूलों की बसों के संचालन से सालाना 14 करोड़ नुकसान हो रहा है। शिमला में चल रही राइड विद प्राइड सेवा भी घाटे में है। इनोवा में सवारियां कम आती हैं।
विज्ञापन





एनसीएम कार्ड से एचआरटीसी बसों में किराया दे सकेंगे यात्री
 हिमाचल के लोग जल्द ही एनसीएम कार्ड (नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड) से बस किराये का भुगतान कर सकेंगे। इस कार्ड के साथ यूपीआई, क्यूआर कोड, क्रेडिट-डेबिट कार्ड से भी किराया चुकाया जा सकेगा। ऐसी सुविधा उपलब्ध करवाने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बनेगा। गुरुवार को एचआरटीसी की निदेशक मंडल की बैठक के बाद प्रेस वार्ता के दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एनसीएम कार्ड का उपयोग लोग मेट्रो, रेलवे और एयरपोर्ट पर भी कर सकेंगे। निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि हिमाचल के साथ बाहरी राज्यों से आने वाले टूरिस्ट भी इस कार्ड से किराये का भुगतान कर सकेंगे। निगम की वर्कशॉप में सेंट्रल इनवेंटरी सिस्टम लागू किया जाएगा, जिससे कलपुर्जों का केंद्रीयकृत रिकार्ड रहेगाष गैरजरूरी खरीद का खर्चा बचेगा और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। छात्रों की सुविधा के लिए बस पास बनाने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जाएगी। 50 टैंपो ट्रेवलर भी लिए जाएंगे। इस मौके पर निगम के कार्यकारी निदेशक विवेक चौहान, महाप्रबंधक पंकज सिंघल, पवन महाजन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

11 इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन लगाने को 11 करोड़ जारी
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने एचआरटीसी निदेशक मंडल की 155वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया की निगम ने बिजली बोर्ड को शिमला लोकल, हमीरपुर और नादौन में 11 स्थानों पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए 11 करोड़ 43 लाख रुपये की राशि जारी की है। यह चार्जिंग स्टेशन शिमला में शिमला लोकल वर्कशाप, आईएसबीटी टुटीकंडी के समीप, तारादेवी वर्कशाप, ठियोग बस स्टैंड, अर्की और जुन्गा में स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा हमीरपुर वर्कशाप, हमीरपुर बस स्टैंड, जाहू बस स्टैंड, नादौन बस स्टैंड और नए इलेक्ट्रिक डिपो नादौन में स्थापित किए जाएंगे। बैठक में प्रधान सचिव परिवहन आरडी नज़ीम, परिवहन निदेशक अनुपम कश्यप सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

45 बसें हरिद्वार और 6 बसें अयोध्या के लिए चलेंगी
प्रथम दर्शन सेवा की पुस्तिका का विमोचन कर मुकेश ने कहा कि प्रथम दर्शन सेवा के तहत निगम 175 सेवाएं शुरू करेगा। 45 बसें सिर्फ हरिद्वार के लिए और 6 बसें अयोध्या के लिए चलेंगी। अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू करने से पहले खाने के लिए बसें कहां रुकेंगी, कितना स्टाफ लगेगा, इसका आकलन किया जा रहा है। इन बसों की विशेष ब्रांडिंग की जाएगी। प्रथम दर्शन सेवा बसों में होगा मंत्रोचारणएचआरटीसी की प्रथम दर्शन सेवा बसों में रूट पर रवाना होने से पहले मंत्रोच्चारण होगा। मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि कुछ एयरलाइंस में भी धीमी आवाज में धार्मिक मंत्रों का जाप होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें