किराये में छूट की योजनाएं पहले की तरह लागू रहेंगी
उन्होंने कहा कि निगम की बसों के किराये में छूट की योजनाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कुछ रूटों पर बड़ी बसों के स्थान पर टैंपो ट्रैवलर चलाए जाएंगे। भविष्य में 100 टेंपो ट्रैवलर और 250 डीजल बसें खरीदी जाएंगी। उन्होंने परिवहन निगम को मिल रहे अनुदान के लिए राज्य सरकार का अभार व्यक्त किया। निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बैठक का संचालन किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में निगम की कार्यप्रणाली में और सुधार लाया जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के साथ निगम की आय में भी वृद्धि की जा सके। निदेशक मंडल के गैर सरकारी सदस्य रंजीत सिंह राणा, राम गोपाल शर्मा, मोहिंद्र संधु, प्रदीप सूर्या, निशांत ठाकुर और मनमोहन कटोच, प्रबंध निदेशक डीसी. नेगी, विशेष सचिव वित्त विनय कुमार बैठक में उपस्थित थे।