फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल पेंशन योजना से जुड़ेंगे एचआरटीसी कर्मी, देने होंगे इतने पैसे

Fri, 01 Jul 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम के 1500 से अधिक पीस मील वर्कर्स को अटल पेंशन योजना के दायरे में लाया जाएगा। वीरवार को एचआरटीसी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक की अध्यक्षता करते हुए परिवहन मंत्री जीएस बाली ने यह फैसला लिया।
विज्ञापन


बाली ने बताया कि अटल पेंशन योजना के दायरे में आने से पीस मील वर्कर्स को साठ साल की आयु होने पर पेंशन मिलेगी। योजना के तहत पीस मील वर्कर्स को सालाना दो हजार रुपये चुकाने होंगे। एक हजार रुपये सालाना पथ परिवहन निगम देगा।

बैठक के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए बाली ने बताया कि 300 चालकों के पद भरने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। कंडक्टरों द्वारा किराए का टांका लगाने की शिकायतें आने के बाद बसों में आधुनिक सिस्टम शुरू करने का फैसला भी लिया गया है।
विज्ञापन

अब खास तरीके से कटेगा टिकट, लगेंगे कैमरे

इसके तहत बसों के दोनों दरवाजों में कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरे में बस में चढ़ने वाले लोगों की जानकारी मिलेगी। कंडक्टरों को एक विशेष तरह का डिवाइस टिकट काटने के लिए दिया जाएगा। इस डिवाइस में कैमरा, स्कैनर लगा होगा।

एक विशेष तरह के सॉफ्टवेयर से जुड़ा यह डिवाइस बस में कटने वाली टिकटों का हिसाब रखेगा। कौन सी सवारी ने कितने किलोमीटर का सफर किया, उसे कितने रुपये का टिकट दिया गया। यह पूरी जानकारी डिवाइस में रहेगी।

सॉफ्टवेयर के माध्यम से बस ने कितने किलोमीटर का सफर तय किया, बस कहां-कहां गई, समय से कितना लेट बस चल रही है, इसकी जानकारी भी आसानी से मिल सकेगी। इस योजना को पीपीपी मोड पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

22 महिला टीएमपीए की होगी भर्ती

बाली ने बताया कि 22 महिला टीएमपीए भर्ती का फैसला भी लिया गया है। एक निजी कंपनी के साथ बसों की सीट बुकिंग को लेकर करार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी के पद भी भरे जाएंगे।

तीन सौ नई बसें चलाने और चिंतपूर्णी की पार्किंग को लेकर नैगोशिएशन करने का भी फैसला लिया गया। शिमला शहर सहित प्रदेश के कई अन्य शहरों में और अधिक टैक्सियां चलाने को मंजूरी दी गई है। बैठक में प्रधान सचिव परिवहन संजय गुप्ता, प्रबंध निदेेशक अशोेक तिवारी सहित सभी निदेशक और परिवहन विभाग के अफसर मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें