फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HRTC BOD Decisions: एचआरटीसी में चालकों के 250 पद भरने की स्वीकृति, कर्मियों को संशोधित वेतनमान जल्द

Sat, 01 Oct 2022 08:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण रूटों पर एचआरटीसी बसें लोगों को बेहतर सुविधाएं दे रही हैं। बसों में सेफगार्ड ट्रैकिंग सिस्टम भी स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने बीओडी बैठक में अधिकारी को सम्मानित किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) में चालकों के 250 पद भरे जाएंगे। धर्मशाला में एचआरटीसी निदेशक मंडल की बैठक (बीओडी) में पदों को भरने की मंजूरी दी गई। परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता की। इसके बाद प्रेस वार्ता में मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 तक एचआरटीसी 1,300 करोड़ के घाटे में है। बीते वित्तीय वर्ष में 133 करोड़ का घाटा हुआ है। इससे कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान देने में देरी हो रही है। शीघ्र संशोधित वेतनमान कर्मचारियों को दिया जाएगा। हालांकि, संशोधित वेतनमान देने से सरकार पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: KCCB: कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में 953 कर्मियों को मिली प्रमोशन

मंत्री ने कहा कि हिमाचल में एचआरटीसी के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी। एचआरटीसी के बेड़े में 206 बसें पहले शामिल की गई थीं। अब 350 नई बसें शामिल की गई हैं। कहा कि ग्रामीण रूटों पर एचआरटीसी बसें लोगों को बेहतर सुविधाएं दे रही हैं। बसों में सेफगार्ड ट्रैकिंग सिस्टम भी स्थापित किया गया है। इस दौरान निदेशक उद्योग विभाग राकेश प्रजापति, प्रबंध निदेशक एचआरटीसी संदीप कुमार सहित जीआईसी के उपाध्यक्ष राम कुमार, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री सहित विभिन्न अधिकारी भी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


प्रदेश में एचआरटीसी की संपत्तियों की होगी बाड़बंदी 
परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में एचआरटीसी की जितनी भी जमीनी संपत्तियां हैं, उनकी नए सिरे से राजस्व विभाग से निशानदेही करवाई जाएगी। इसके बाद एचआरटीसी अपनी संपत्ति की बाड़बंदी करवाएगा, जिससे अवैध अतिक्रमण को रोका जा सकेगा। 
विज्ञापन


पद खाली होने के साथ करते जाएंगे पीसमील वर्करों की भर्ती 
बिक्रम ठाकुर ने बताया कि अब तक 754 पीस मील वर्करों को अनुबंध पर लाया गया है। शेष बचे पीस मील वर्करों की स्क्रीनिंग होने के साथ एचआरटीसी में जैसे-जैसे पद रिक्त होते जाएंगे, उन रिक्त पदों पर शेष बचे पीस मील वर्करों के पदों को भर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें