फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने में निकला कॉकरोच, एचआरटीसी ने ब्लैक लिस्ट किया ये ढाबा

Tue, 10 Jul 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला-धर्मशाला नेशनल हाइवे 205 पर शालाघाट में स्थित एचआरटीसी के अधिकृत ढाबे को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। इस ढाबे पर निगम की बसें रोकनी बंद कर दी गई हैं।

विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक से मिली रिपोर्ट के बाद मंडलीय प्रबंधक शिमला ने ढाबे को ब्लैक लिस्ट करने का फैसला लिया है। बीते शुक्रवार को धर्मशाला से शिमला आ रही निगम की नॉन स्टॉप बस दोपहर के समय शालाघाट स्थित एचआरटीसी के अधिकृत ढाबे पर रुकी थी।

यहां यात्रियों के खाने में कॉकरोच निकला था। इसकी शिकायत पहले सवारियों ने बस के ड्राइवर कंडक्टर को की, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने के बाद मंडलीय प्रबंधक शिमला को पूरे प्रकरण को लेकर सूचित किया गया।
विज्ञापन


मंडलीय प्रबंधक ने तुरंत कड़ा संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक को मामले की जांच के निर्देश दिए। क्षेत्रीय प्रबंधक की रिपोर्ट मिलने के बाद ढाबे को ब्लैक लिस्ट करने का फैसला लिया गया है।

अफसर करेंगे ढाबों का औचक निरीक्षण

क्षेत्रीय प्रबंधक की रिपोर्ट मिल चुकी है। रिपोर्ट में ढाबा संचालक दोषी पाया गया है। इस ढाबे को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। अन्य रूटों पर चल रहे एचआरटीसी के अधिकृत ढाबा संचालकों को भी साफ सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएंगे।- कैप्टन दिनेश कपूर, मंडलीय प्रबंधक

एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक और मंडलीय प्रबंधक विभिन्न रूटों पर चल रहे निगम के अधिकृत ढाबों का औचक निरीक्षण करेंगे। इस दौरान ढाबों के किचन में सफाई व्यवस्था, शौचालयों की दशा, खाद्य वस्तुओं के दामों का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन

अनाधिकृत ढाबे पर बस रोकी तो ड्राइवर पर जुर्माना

एचआरटीसी के ड्राइवर अगर मनमाने ढाबे पर बस रोकते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। बस रोकने के लिए ड्राइवर दोषी जाना जाएगा और उस पर भारी जुर्माना लगेगा।

यदि बस अनाधिकृत ढाबे पर रोकी गई है तो यात्री बस और ढाबे की फोटो खींचकर एचआरटीसी की शिकायत सेवा 94180-00529 पर व्हाट्सऐप कर सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें