फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HRTC ने जारी किया अलर्ट, रात को इन 65 रूटों पर नहीं चलेंगी बसें

Mon, 14 Aug 2017 03:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के मंडी जिले के कोटरोपी में हुए लैंडस्लाइड हादसे के बाद पथ परिवहन निगम ने शिमला के 65 बस रूटों को अति संवेदनशील घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


बरसात के दौरान इन रूटों पर भूस्खलन की आशंका है। हालांकि, इन बस रूटों को पथ परिवहन निगम ने बंद नहीं किया है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है।

इस रूट पर चलने वाले पथ परिवहन निगम के चालकों को तय करना है कि खराब मौसम और संभावित खतरे को देखकर वह संबंधित रूट पर बस कहां तक ले जाएं।

बरसात खत्म होने तक ऊपरी शिमला के लिए रात को बसें नहीं चलेंगी। शिमला में करीब 500 रूट हैं। ऊपरी शिमला के  65 रूटों को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन


चौपाल, नेरवा, कोटखाई, ठियोग आदि क्षेत्रों के लिए यह रूट हैं। ज्यादातर सड़कें कच्ची हैं और यहां पर भूस्खलन का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। भारी बारिश के कारण इन क्षेत्रों की सड़कें भी धंसना शुरू हो गई हैं। 

चालकों की मानें तो बरसात में इन सड़कों पर बसों का चलाना खतरे से खाली नहीं है। सबसे ज्यादा खतरा चौपाल और नेरवा जैसे क्षेत्रों में रहता है। नेरवा क्षेत्र की आधे से ज्यादा सड़कों की मरम्मत नहीं की गई है कुछ सड़कें अभी तक कच्ची हैं। हल्की बारिश होने पर भी रूट बाधित हो जाते हैं। 

मौसम खराब होने पर बदलेगा बसों का समय 
शिमला के सभी बस रूट मौसम पर ही निर्भर रहेंगे। भारी बारिश होने पर बसों के समय को भी बदला जा सकता है। भारी बरसात के  समय चालक बस को कहां तक ले जा सकता है, ये चालक पर निर्भर करेगा। 

रात के रूटों को किया गया है बंद 
ऊपरी शिमला और अन्य जहां पर कच्ची सड़कें हैं। वहां पर रात को चलने वाली बसों को फिलहाल रोक दिया गया है। रात को भूस्खलन का खतरा अधिक रहता है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए रात के रूटों को बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन


चालकों को निर्देश दिए गए हैं कि जहां कच्ची सड़कें हैं और भूस्खलन का खतरा है। वहां पर अपने विवेक के अनुसार चालक बस ले जा सकता है। अगर उसे लगता है कि आगे नहीं जाना चाहिए तो वो ऐसा कर सकता है। बरसात खत्म होने तक कच्ची सड़कों पर कोई बस सेवा नहीं दी जाएगी। -कंवर अवतार सिंह, डीएम, शिमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें