शास्त्रीय वाद्य यंत्र स्पर्धा में अखिल रहे तृतीय
हिंदी वाद-विवाद में रोनी और कशिश रहीं तृतीय
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। चितकारा विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में आयोजित 39वें अंतर विश्वविद्यालय उत्तर क्षेत्रीय युवा महोत्सव में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) समरहिल के विद्यार्थियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। शास्त्रीय वाद्य यंत्र एकल (नॉन परकशन) में अखिल कुमार शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नृत्य वर्ग की क्रिएटिव कोरियोग्राफी प्रतियोगिता में दिव्या शर्मा, ईशा, भामिनि बंसल, सानिया, तेंजिन दारसेल, कृतिका, मोनिका कश्यप, खुशबू ठाकुर, दिति और यामिनी की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। हिंदी वाद-विवाद में रोनी राणा और कशिश को तृतीय स्थान मिला जबकि फाइन आर्ट की ऑन द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में विनीत कश्यप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।शास्त्रीय गायन में साहिल ने चतुर्थ, कोलाज में अंजलि और वाग्मिता रंजना ने चतुर्थ स्थान हासिल किया।
शास्त्रीय ताल वाद्य तबला में हेमंत, पाश्चात्य गायन एकल में आरोही और रंगोली में राघव नाहर ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। कुलपति आचार्य महावीर सिंह वर्मा, प्रति कुलपति आचार्य राजेंद्र वर्मा, डीन ऑफ स्टडी प्रो. बीके शिवराम और निदेशक शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम प्रो. संजय शर्मा ने विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर डॉ. हेमंत शर्मा और प्रो. रश्मि ठाकुर भी मौजूद रहे।