फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू भरेगा जूनियर रिसर्च फेलो और एसोसिएट के पद

विज्ञापन
विज्ञापन
परियोजना की समाप्ति तक ली जाएंगी सेवाएं
विज्ञापन

इच्छुक उम्मीदवार 10 नवंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला ने डायनामिक रिसर्च इकोसिस्टम फॉर एडवांस्ड मैटीरियल (ड्रीम्स) परियोजना के तहत जूनियर रिसर्च फेलो और रिसर्च एसोसिएट के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। ड्रीम्स परियोजना अन्वेषण राष्ट्रीय अनुसंधान प्रतिष्ठान से वित्तपोषित है। इच्छुक उम्मीदवार 10 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह सभी पद अस्थायी हैं और परियोजना की अवधि के साथ समाप्त होंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.hpuniv.ac.in पर जा सकते हैं या ईमेल anrfpairhpugmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। यह परियोजना केंद्र सरकार के पार्टनरशिप फॉर एक्सेलरेटेड इनोवेशन एंड रिसर्च कार्यक्रम के तहत संचालित की जा रही है। परियोजना की अवधि पांच वर्ष है। विश्वविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. रमेशचंद ठाकुर इस परियोजना के प्रमुख अन्वेषक हैं। सह-अन्वेषकों में प्रो. महावीर सिंह, प्रो. एनएस नेगी, प्रो. नागेश ठाकुर, डॉ. संदीप चौहान, डॉ. बलबीर पाटियाल, डॉ. मनीष कुमार और डॉ. रवि कांत भाटिया शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पदों का विवरण

रसायन विज्ञान और भौतिकी में दो-दो पदों के लिए जेआरएफ के आवेदन आमंत्रित किए हैं जबकि यूआईटी में एक पद उपलब्ध है। प्रत्येक जेआरएफ को 37,000 प्रतिमाह और 10 प्रतिशत एचआरए यदि लागू हो दिया जाएगा। इसके अलावा एक रिसर्च एसोसिएट का पद भरा जाएगा। इसका वेतन 58,000 प्रतिमाह और 10 प्रतिशत एचआरए रहेगा। जेआरएफ के लिए उम्मीदवारों के लिए संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी में स्नातकोत्तर डिग्री के साथ गेट या नेट उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अनुसंधान अनुभव एवं ऊर्जा भंडारण, सौर ऊर्जा और सामग्री संश्लेषण में कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। भौतिकी या रसायन विज्ञान में पीएचडी डिग्री अथवा तीन वर्ष का शोध अनुभव आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें