फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू में कोर्ट, कार्यकारी परिषद के चुनाव 28 को

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने जारी किया चुनाव शेड्यूल
विज्ञापन

नामांकन पत्र 20 और 21 नवंबर को भरे जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला ने गैर-शिक्षण कर्मचारियों के कोर्ट और कार्यकारी परिषद के चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है। चुनाव प्रक्रिया 20 से 28 नवंबर के बीच पूरी होगी।
विज्ञापन


नामांकन पत्र 20 और 21 नवंबर को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक रजिस्ट्रार रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष जमा किए जाएंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 नवंबर दोपहर 3 बजे तय की है। 22 नवंबर को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन की जांच होगी और उसी दिन शाम 4 बजे वैध नामांकनों की सूची प्रदर्शित की जाएगी। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 24 नवंबर दोपहर 3 बजे है और उसी दिन शाम 4 बजे अंतिम प्रतियोगी उम्मीदवारों की सूची जारी होगी। मतदान 28 नवंबर को विश्वविद्यालय सभागार में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक होगा। मतदान के बाद मतगणना शुरू होगी और परिणाम उसी दिन घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें