फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू के विद्यार्थियों को अब जर्मनी में मिलेगा रिसर्च का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशियोलॉजी विभाग के छात्र जर्मनी में छह माह तक करेंग शोध, विवि वहन करेगा सारा खर्च
विज्ञापन

विवि एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत मुहैया कराएगा मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के सोशियोलॉजी विभाग के विद्यार्थियों को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध करने का अवसर मिलेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत विभाग के चयनित छात्रों को जर्मनी भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्रों का छह महीने तक अध्ययन, रिसर्च और अकादमिक गतिविधियों पर होने वाला खर्च विश्वविद्यालय स्वयं वहन करेगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वैश्विक शोध पद्धतियों, सामाजिक अध्ययन और अंतरराष्ट्रीय अकादमिक माहौल से जोड़ना है। चयनित छात्र जर्मनी के शिक्षण एवं शोध संस्थानों में समाजशास्त्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर अध्ययन और फील्ड रिसर्च करेंगे। इससे विद्यार्थियों को नई रिसर्च तकनीकों, डेटा विश्लेषण और सामाजिक संरचनाओं पर अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण को समझने का मौका मिलेगा। कुलपति महावीर सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय ने हाल के वर्षों में जर्मनी के कई संस्थानों के साथ अकादमिक सहयोग बढ़ाया है। इसी कड़ी में फ्रॉनहोफर सौर ऊर्जा प्रणाली संस्थान के साथ भी शोध और अकादमिक सहयोग के लिए समझौता किया है। इस पहल से छात्रों को विदेशी विश्वविद्यालयों में शोध अनुभव मिलने के साथ भविष्य में पीएचडी और अंतरराष्ट्रीय फैलोशिप के अवसर भी बढ़ेंगे। विभाग स्तर पर छात्रों के चयन के लिए शैक्षणिक प्रदर्शन, रिसर्च रुचि और भाषा दक्षता को आधार बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें