फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU Shimla: एचपीयू 30 जून तक तैयार कर देगा यूजी अंतिम वर्ष का परिणाम

Sat, 17 Jun 2023 08:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि स्नातक अंतिम वर्ष की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है। द्वितीय वर्ष का मूल्यांकन कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने इस बार पीजी कोर्स की प्रवेश प्रक्रिया को समय से पूरा करने और छात्र छात्राओं की परेशानी कम करने के लिए तय समय सीमा पर यूजी अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित करने का लक्ष्य रखा है। विवि ने अंतिम वर्ष के करीब 50 हजार विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया है। अब विवि ने 30 जून तक परिणाम तैयार करने का लक्ष्य रखा है। पूरी उम्मीद की जा रही है कि विवि जुलाई के पहले सप्ताह में अंतिम वर्ष के तीनों संकायों का परिणाम घोषित कर देगा।

विज्ञापन


यदि सब तय समय सीमा के भीतर हुआ और परिणाम आए तो एचपीयू 10 जुलाई से ही पीजी कोर्स की काउंसलिंग शुरू कर इसी माह पीजी की प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर देगा। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि स्नातक अंतिम वर्ष की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है। द्वितीय वर्ष का मूल्यांकन कार्य प्रगति पर है। बताया कि तीस जून तक अंतिम वर्ष का परिणाम तैयार करने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।

उधर, विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम ने कहा कि स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स के लिए चल रही प्रवेश परीक्षाएं 26 जून तक समाप्त हो जाएगी। साथ-साथ ही ओएमआर शीट पर हो रही परीक्षाओं का मूल्यांकन भी किया जा रहा है। जैसे ही यूजी अंतिम वर्ष का परिणाम आएगा, उसके साथ ही एक सप्ताह का समय देकर पीजी कोर्स की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया जाएगा ताकि समय से प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो और नए बैच की कक्षाएं हों।
विज्ञापन


एचपीयू, मंडी विवि को रहेगा यूजी अंतिम वर्ष के नतीजों का इंतजार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और सरदार पटेल विवि मंडी को पीजी कोर्स की काउंसलिंग का शेड्यूल और प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के नतीजों का इंतजार रहेगा, तभी दोनों विवि में काउंसलिंग शुरू हो सकेगी। एचपीयू ही दोनों विवि के लिए पीजी कोर्स की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित कर रहा है।

एमसीए, बीबीए, बीसीए और एमए ग्रामीण विकास की हुई प्रवेश परीक्षा
प्रदेश विश्वविद्यालय ने शनिवार को एमसीए, यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल में चल रहे बीसीए और बीबीए कोर्स के साथ ही एमए ग्रामीण विकास कोर्स के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की। डीएस प्रो. बीके शिवराम ने कहा कि अब तक सभी प्रवेश परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई हैं। इसमें किसी तरह की अव्यवस्था नजर नहीं आई। वे स्वयं परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर निगरानी रख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें