फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सचिव भर्ती: 22 अक्तूबर को होगी परीक्षा, 15 से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

Wed, 06 Oct 2021 05:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

एडमिट कार्ड 15 अक्तूबर से जारी होंगे। परीक्षा डेढ़ घंटे की होगी। परीक्षा सुबह 11 से दोपहर साढ़े बारह बजे तक होगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एचपीयू 22 अक्तूबर को पंचायत सचिव की भर्ती परीक्षा करवाएगा। कोरोना के कारण परीक्षा करवाने में देरी हुई है। अब विवि ने इसकी तैयारी कर ली है। इसके लिए प्रदेश भर में 93 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। 239 पंचायत सचिव के पदों के लिए 26,299 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 

विज्ञापन


परीक्षा के एडमिट कार्ड 15 अक्तूबर से जारी होंगे। अभ्यर्थी आवेदन फार्म ऑनलाइन भरने में प्रयोग किए गए आईडी और पासवर्ड का प्रयोग कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। हिमाचल प्रदेश पंचायती राज विभाग ने विश्वविद्यालय को पंचायत सचिवों के 239 पदों के लिए छंटनी परीक्षा करवाने के लिए जिम्मेदारी दी थी। 

विवि ने सरकार के आदेशों पर 17 दिसंबर 2020 को अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए थे। 17 जनवरी तक आवेदन की अंतिम तिथि तय की गई थी। इसे 31 जनवरी तक बढ़ा दिया गया था। परीक्षा के लिए विवि की ओर से तय की गई बारह सौ रुपये की फीस पर बवाल भी हुआ था।
विज्ञापन


बावजूद इसके विवि ने फीस को कम करने पर कोई फैसला नहीं लिया था। कोरोना के कारण विवि पंचायत सचिव की भर्ती परीक्षा नहीं करवा पाया। अब जबकि परीक्षा की तिथि तय कर दी गई है, तो विवि ने परीक्षा के लिए सभी तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। 

परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश भर में 93 परीक्षा केंद्र स्थापित होंगे। इनमें औसतन 250 से 300 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा डेढ़ घंटे की होगी। परीक्षा सुबह 11 से दोपहर साढ़े बारह बजे तक होगी। जल्द विवि की वेबसाइट पर जिलावार परीक्षा केंद्रों और अभ्यर्थियों की जानकारी उपलब्ध होगी। 

विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभ्यर्थियों की ओर से भरे गए परीक्षा केंद्रों के मुताबिक ही नजदीकी केंद्र बनाए गए हैं। कांगड़ा में सबसे अधिक 30 परीक्षा केंद्रों में 8,878 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। शिमला में 18 केंद्र और  4,453 अभ्यर्थी,  मंडी में 16 केंद्र और 5,021 अभ्यर्थी और किन्नौर में स्थापित किए गए एक केंद्र में 56 अभ्यर्थी अपीयर होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें