फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU Shimla: यूसीबीएस के बीसीए, बीबीए कोर्स की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित

Fri, 31 May 2024 05:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश विश्वविद्यालय ने यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज एवालॉज में संचालित किए जा रहे बीसीए और बीबीए काेर्स की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज एवालॉज में संचालित किए जा रहे बीसीए और बीबीए काेर्स की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इन दोनों कोर्स के लिए 22 मई को विवि ने प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी। प्रवेश परीक्षा के प्राप्तांक और जमा दो के प्राप्तांक के आधार पर ही इन दोनों कोर्स की मेरिट तैयार कर प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन


संस्थान के बीसीए कोर्स की 60 सीटों के लिए कुल 630 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से परीक्षा में 450 विद्यार्थी अपीयर हुए थे। वहीं बीबीए कोर्स की कुल 50 सीटों की प्रवेश परीक्षा में कुल 420 में से 413 विद्यार्थी अपीयर हुए थे। संस्थान के निदेशक प्रो. दिनेश कुमार शर्मा ने कहा कि प्रवेश परीक्षा के परिणाम विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। दोनों कोर्स के लिए जल्द काउंसलिंग और आगामी प्रक्रिया का शेड्यूल जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें