शास्त्री की अनुपूरक परीक्षाओं का भी बदला कार्यक्रम
द्वितीय वर्ष में संस्कृत विषय के संस्कृत नाटक की परीक्षा 27 नवंबर को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होगी। पत्रकारिता विषय के न्यू मीडिया कम्युनिकेशन और बीकॉम के कॉस्ट अकाउंटिंग की परीक्षा इसी दिन दोपहर दो से शाम पांच बजे तक ली जाएगी। तृतीय वर्ष में कंप्यूटर एप्लीकेशन और कंप्यूटर साइंस विषय के प्रोग्रामिंग इन जावा की परीक्षा 21 नवंबर को दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। अंग्रेजी के एकेडमिक राइटिंग एंड कंपोजिशन और संगीत विषय के थ्योरी ऑफ इंडियन म्यूजिक एंड घराना ट्रेडिशन की परीक्षा 27 नवंबर को होगी। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की परीक्षा 28 नवंबर को दोपहर दो से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। शास्त्री प्रथम वर्ष में दर्शन विषय की परीक्षा 23 नवंबर को दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। द्वितीय वर्ष में वेद विषय की परीक्षा इसी दिन सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक होगी। तृतीय वर्ष में एकेडमिक राइटिंग एंड कंपोजिशन की परीक्षा 27 नवंबर को दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। यह परीक्षा स्नातक तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के साथ ही आयोजित की जाएगी।
पीजी परीक्षाओं से पहले आंतरिक मूल्यांकन जरूरी
प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने 26 नवंबर से शुरू होने वाली स्नातकोत्तर परीक्षाओं से पहले आंतरिक मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक श्याम लाल कौशल ने विभागों के साथ बैठक कर हाउस टेस्ट सहित सभी आवश्यक औपचारिकताएं समय पर पूरी करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आंतरिक मूल्यांकन पूरा होना विद्यार्थियों की परीक्षा पात्रता के लिए जरूरी है। इसके बाद ही पात्र विद्यार्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। विश्वविद्यालय के विभागों में हाउस टेस्ट हो रहे हैं। एमबीए विभाग में निदेशक ने विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित की। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार चिकित्सकीय कारणों से अनुपस्थित विद्यार्थियों को छोड़कर लगभग सभी विद्यार्थियों ने हाउस टेस्ट में भाग लिया।