फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU Shimla: यूजी विद्यार्थियों को राहत, 27 तक बढ़ाई परीक्षा फार्म भरने की तिथि

Thu, 15 Feb 2024 10:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

विद्यार्थी पुनर्मूल्यांकन और री अपीयर की परीक्षाओं के लंबित परिणाम के कारण फार्म नहीं भर पा रहे हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने मार्च में प्रस्तावित स्नातक डिग्री कोर्स के ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विद्यार्थी पुनर्मूल्यांकन और री अपीयर की परीक्षाओं के लंबित परिणाम के कारण फार्म नहीं भर पा रहे हैं। परिणामों को जल्द घोषित करने का दावा कर विवि ने विद्यार्थियों को परीक्षा फार्म भरने को अतिरिक्त समय दिया है। छात्र संगठनों और विद्यार्थियों की ओर लगातार उठाई जा रही मांग को देखते हुए विवि प्रशासन ने बिना लेट फीस के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि को 27 फरवरी तक बढ़ा दिया है। यूजी कोर्स बीए, बीएससी, बीकॉम, शास्त्री कोर्स के नियमित विद्यार्थियों के अलावा री-अपीयर, लेट कॉलेज छात्र की क्षमता में अपीयर होने वाले विद्यार्थी पहले, दूसरे और तीसरे वर्ष की परीक्षा के ऑनलाइन फार्म 27 फरवरी तक भर सकेंगे। विवि के परीक्षा नियंत्रक डाॅ. जेएस नेगी ने परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि को बिना लेट फीस के बढ़ाए जाने की वीरवार को अधिसूचना भी जारी कर दी है।

विज्ञापन

एलएमएम, पीएचडी कोर्स वर्क के 7 मार्च तक भरेंगे फार्म
 हिमाचल प्रदेश विवि ने मार्च में प्रस्तावित एलएलएम, पीजी डिप्लोमा इन क्लीनिकल साइकोलॉजी, पीएचडी कोर्स वर्क के परीक्षा फार्म भरने के लिए 7 मार्च अंतिम तिथि तय की है। इसके बाद विवि तय दरों के हिसाब से लेट फीस लेगा।

पीजी विद्यार्थियों को अगले सेमेेस्टर में दो अप्रैल तक लेना होगा प्रवेश
 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) में पंजीकृत एमए, एमकॉम, एमए जेएमसी, एमए म्यूजिक, एमबीए में पंजीकृत विद्यार्थियों के लिए प्रवेश नवीनीकरण की तिथि दो अप्रैल तय की गई है। इन कोर्स के विद्यार्थियों को दो अप्रैल तक पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे सेमेस्टर के प्रवेश नवीनीकरण करवाना होगा। इसके बाद नौ अप्रैल तक प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों से पांच सौ रुपये, दस से 17 अप्रैल तक प्रवेश लेने वालों को एक हजार की लेट फीस चुकानी होगी। इसके बाद परीक्षा से पंद्रह दिन पहले तक सिर्फ कुलपति की मंजूरी पर ही प्रवेश नवीनीकरण होगा, जिसके लिए छात्र को 1,500 की लेट फीस चुकानी पड़ेगी।


 
विज्ञापन

नए विद्यार्थियों 29 फरवरी तक ले सकेंगे प्रवेश
 विवि के दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र इक्डोेल में जनवरी सत्र के लिए इन दिनों विभिन्न यूजी, पीजी कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। इक्डोल के यूजी और पीजी और डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेने की 29 फरवरी अंतिम तिथि तय की गई है। प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया इन दिनों जारी है। संस्थान में संचालित किए जा रहे यूजी कोर्स में बीए, बीकॉम, वार्षिक प्रणाली, पीजी कोर्स में एमए इंग्लिश, हिंदी, संस्कृत, अर्थशास्त्र, इतिहास, म्यूजिक, लोक प्रशासन, समाज शास्त्र, राजनीति विज्ञान, एमकॉम और एमए जेएमसी कोर्स, बीएड के दो वर्षीय कोर्स में बीएड और एमए एजूकेशन, डिप्लोमा कोर्स में टूरिस्ट गाइड, योग स्टडीज, कंप्यूटर साइंस, और डाटा साइंस डिप्लोमा शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें