फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU Shimla: एचपीयू शिमला ने जारी की बीएड की दूसरी सीट आवंटन सूची

Sat, 03 Sep 2022 11:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

विश्वविद्यालय की बीएड काउंसलिंग का तीसरा राउंड नौ सितंबर को खाली रही सीटों के कॉलेजवार ब्योरे के साथ शुरू होगा। इसमें 12 से 14 सितंबर तक छात्रा को उपलब्ध कॉलेजों और सीटों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने प्रदेशभर के बीएड कॉलेजों में नए सत्र के लिए जारी बीएड की प्रवेश प्रक्रिया के तहत शनिवार को दूसरी सीट आवंटन सूची जारी कर दी है। इस सूची में शामिल छात्रों को च्वॉयस के अनुसार आवंटित किए गए कॉलेजों में पांच से सात सितंबर तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा करवाने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। विश्वविद्यालय की बीएड काउंसलिंग का तीसरा राउंड नौ सितंबर को खाली रही सीटों के कॉलेजवार ब्योरे के साथ शुरू होगा। इसमें 12 से 14 सितंबर तक छात्रा को उपलब्ध कॉलेजों और सीटों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिन्होंने पहले आवेदन किया है और उन्हें सीट नहीं मिली हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। ऐसे छात्र सिर्फ कॉलेज की प्राथमिकता भर सकते हैं।

विज्ञापन


17 सितंबर को विवि तीसरे राउंड के तहत सीट आवंटन सूची जारी करेगा। इसमें शामिल छात्रों को 16 से 21 सितंबर तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा करवाने का समय मिलेगा। विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. कुलभूषण चंदेल और शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. अजय अत्री ने बताया कि बीएड के लिए मॉपअप राउंड भी आयोजित किया जाएगा। इसके लिए तय शेड्यूल के अनुसार 23 सितंबर को तीन राउंड पूरे होने के बाद कॉलेजों में खाली रही सीटों का ब्योरा जारी किया जाएगा। इनके लिए 24 से 27 सितंबर तक आवेदन का समय दिया जाएगा। एक अक्तूबर को आवंटन सूची जारी किए जाने के बाद 3 से 5 अक्तूबर तक डाक्यूमेंट वेरिफकेशन और फीस जमा करवाने का समय दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें