फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU Shimla: एचपीयू में पीजी काउंसलिंग का शेड्यूल तय, दो अगस्त से होगी

Wed, 27 Jul 2022 08:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रो. कुलभूषण चंदेल ने कहा कि एमबीए और एमटेक की काउंसलिंग और इंटरव्यू का शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
एचपीयू शिमला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स में शैक्षणिक सत्र 202-23 में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। स्नातक डिग्री कोर्स के बीए अंतिम वर्ष के बीते रोज परिणाम घोषित किए जाने के साथ ही काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। दो अगस्त से पीजी की काउंसलिंग शुरू होगी। यह अगस्त के अंत तक पूरी की जाएगी। विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. कुलभूषण चंदेल ने काउंसलिंग शेड्यूल को कुलपति प्रो. एसपी बंसल से मंजूरी दिए जाने के बाद जारी कर दिया है।

विज्ञापन


इधर, प्रो. कुलभूषण चंदेल ने कहा कि एमबीए और एमटेक की काउंसलिंग और इंटरव्यू का शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा। बीटेक अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित नहीं हुआ है। परिणाम आने के बाद ही शेड्यूल तय होगा, अन्य पीजी कोर्स की प्रवेश परीक्षा के बाद जारी मेरिट में शामिल बीटेक विद्यार्थियों के लिए कोर्स में सीटें खाली रखी जाएंगी। 

यह रहेगा पीजी काउंसलिंग का शेड्यूल
एमएससी, बॉटनी, जूलॉजी, बॉयोटेक, माइक्रोबायोलॉजी, एनवायरनमेंट साइंस, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स, फिजिक्स के लिए दो अगस्त, एमकॉम, एमए इंग्लिश, जियोग्राफी, हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, अर्थशास्त्र, परफार्मिंग आर्ट, ग्रामीण विकास, मनोविज्ञान, एमए सोशल वर्क, सामाजिक अध्ययन, शारीरिक शिक्षा, संस्कृत, योग और विजुअल आर्ट और एमपीएड काउंसलिंग तीन अगस्त, एमबीए ग्रामीण विकास, एमए (पत्रकारिता एवं जनसंचार) एलएलबी और एमएफए के लिए चार अगस्त को काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन




चार और पांच अगस्त को होगी काउंसलिंग
 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के एवालॉज स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज में सत्र 2022-23 के लिए हुई प्रवेश परीक्षा के प्राप्तांक आधार पर चार और पांच अगस्त को संस्थान में काउंसलिंग होगी। संस्थान के निदेशक प्रो. पवन कुमार गर्ग ने बताया कि सुबह के सत्र में सब्सिडाइज्ड और दोपहर के सत्र में नॉन सब्सिडाइज्ड श्रेणी में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की काउंसलिंग होगी। 

30 जुलाई तक बढ़ाई काउंसलिंग के लिए आवेदन की तिथि 
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में विभिन्न पीजी कोर्स में प्रवेश के विवि की ओर से प्रवेश परीक्षा के प्राप्तांक आधार पर होने वाली काउंसलिंग के लिए आवेदन करने के लिए समय सीमा को तीस जुलाई तक बढ़ाई गई है। केंद्र के निदेशक प्रो. डीपी वर्मा ने कहा कि केंद्र में एमए संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, इतिहास, अर्थशास्त्र, लोक प्रशासन, एमकॉम, एलएलबी, एमएससी गणित, एमबीए कोर्स में प्रवेश के लिए तीस जुलाई तक आवेदन किया जा सकेगा। एमएससी जूलॉजी, पीजीडीसीए में मेरिट आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए भी आवेदन की समय सीमा 30 जुलाई तक बढ़ा दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें