फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू में पीजी कोर्स प्रवेश प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन करें आवेदन

Thu, 12 Apr 2018 10:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2018-19 में स्नातकोत्तर कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रवेश परीक्षा आधारित इन डिग्री, डिप्लोमा कोर्स में दाखिल के लिए वीरवार से विश्वविद्यालय का एडमिशन वेब पोर्टल खुल जाएगा। छात्र इसी वेब पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करेंगे।

विज्ञापन


आवेदन के लिए एक मई अंतिम तिथि तय की गई है। प्रवेश की प्रक्रिया में पहली बार विवि ने नए बने अंतर विषयक अध्ययन विभाग (एकीकृत हिमालय अध्ययन संस्थान) के चार कोर्स को भी शामिल किया है । इससे पूर्व यह संस्थान अपने स्तर पर अलग से प्रवेश प्रक्रिया और काउंसलिंग संचालित करता था।

विश्वविद्यालय के जन संपर्क अधिकारी डा. रणवीर वर्मा ने बताया कि विवि में संचालित किए जा रहे सभी कोर्स के लिए छात्र आवेदन कर सकते हैं। विवि कैंपस के विभागों और विवि से संबद्ध संस्थानों में चल रहे पीजी कोर्स में इसी प्रक्रिया के तहत प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए एक मई तक छात्रों को एडमिशन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। विस्तृत जानकारी वेबसाइट www. hpuniv.nic.in पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन कोर्स के लिए होगी आवेदन प्रक्रिया

सत्र 2018-19 के लिए इन पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए हैं। सब्सिडाइज्ड और नॉन सब्सिडाइज्ड सीट के लिए मांगे गए आवेदन के बाद होने वाली प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही दाखिला मिलेगा।

इन कोर्स में एमएससी बॉटनी, जूलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, ज्योग्राफी, एमएससी/एमए गणित, एमए इंग्लिश, एमपीएड, एमए सोशल वर्क, एलएलबी, मास्टर इन मास कम्यूनिकेशन (एमएमसी), पीजी डिप्लोमा इन मास कम्यूनिकेशन, मास्टर ऑफ एजूकेशन (एमएड) एमएबीई,  एमए हिंदी, ट्रांसलेशन, संस्कृत, परफारर्मिंग आर्ट, एमए अर्थशास्त्र, समाज शास्त्र, लोक प्रशासन, राजनीति शास्त्र,

एमए साइकोलॉजी, एमए इतिहास, विजुअल आर्ट पेंटिंग/ एमए योग, एमए ग्रामीण विकास, एम कॉम, मास्टर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट(एमटीटीएम), पांच वर्षीय एकीकृत कोर्स टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट (एफवाईआईसीटीटीएम) एमसीए, एम टेक (सीएस) के अलावा विवि के नए विभाग एमएससी एनवायरनमेंट साइंस, एमबीए ग्रामीण विकास, डिप्लोमा इन डिजास्टर मैनेजमेंट के अलावा एमए पहाड़ी चित्रकला कोर्स के लिए भी आवेदन की प्रक्रिया एक साथ वीरवार से शुरू होगी।

इस पोर्टल के माध्यम से भरे जाएंगे प्रवेश फार्म
विवि ने पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए अलग से एडमिशन पोर्टल बनाया है। admissions.hpushimla.in के माध्यम से छात्र सभी पीजी कोर्स के लिए आवेदन कर सकेंगे। विवि के अपने प्रोफेशनल कोर्स संस्थानों के लिए अलग से आवेदन की प्रक्रिया और शेडयूल जारी किया गया है। उनमें भी प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें