फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को 10 फीसदी आरक्षण, विवि ने जारी की अधिसूचना

Wed, 14 Oct 2020 08:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शैक्षणिक सत्र 2020-21 में हर शैक्षिक विभाग और संस्थान में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के विद्यार्थियों के लिए दस फीसदी सीट बढ़ाकर प्रवेश देगा। विवि ने सरकार के ईडब्ल्यूएस को इस सत्र से ही प्रवेश में दस फीसदी आरक्षण देने और सीट भरने का फैसला लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी है। 

विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि कुलपति की मंजूरी से हर विभाग में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए दस-दस फीसदी सीट बढ़ाई जाएगी। इन सीटों को पहले ही ऑनलाइन आवेदन कर चुके छात्र आवेदनकर्ताओं में से भरा जाना है। विद्यार्थियों को अपने आवेदन फॉर्म में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के तहत आवेदन करने, फार्म अपडेट करने का अलग से मौका मिलेगा।

इसके लिए विश्वविद्यालय पोर्टल खोलकर मोहलत देगा। अधिसूचना में डीएस ने यह भी साफ किया है कि यदि ईडब्ल्यूएस की सीट खाली रहती है, तो इनको न तो किसी अन्य श्रेणियों से भरा जाएगा और एन ही इसे कैरी फॉरवर्ड किया जाएगा। इसे अगले सत्र के लिए भी नहीं ले जाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें