प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातक डिग्री कोर्स बीए, बीएससी, बीकॉम और शास्त्री प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की रेगुलर, कंपार्टमेंट और लेट कॉलेज विद्यार्थियों की होने वाली परीक्षाओं के लिए परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाई है।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातक डिग्री कोर्स बीए, बीएससी, बीकॉम और शास्त्री प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की रेगुलर, कंपार्टमेंट और लेट कॉलेज विद्यार्थियों की होने वाली परीक्षाओं के लिए परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाई है। विवि की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार स्नातक डिग्री कोर्स के परीक्षा फार्म अब बिना लेट फीस के 12 मार्च तक भरा जा सकेगा। इसके बाद भरे जाने वाले परीक्षा फार्म पर लेट फीस ली जाएगी।
विज्ञापन
एलएलबी पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा तिथि बदली
हिमाचल प्रदेश विवि ने एलएलबी के पांचवें सेमेस्टर की सिविल प्रोसिजर कोड एंड लिमिटेशन एक्ट की पूर्व में 2 मार्च को होने वाली परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है । अब यह परीक्षा 16 मार्च को होगी। इस संदर्भ में विवि की वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।
एमए जर्नलिज्म की परीक्षा तिथि में किया बदलाव
हिमाचल प्रदेश विवि की एमए जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन के तीसरे सेमेस्टर की की कम्यूनिटी एंड कम्यूनिट मीडिया की तीन मार्च को होने वाली परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। अब यह परीक्षा मार्च को सुबह 9ः00 से 12ः00 के सत्र में होगी।