अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) की ओर से शैक्षणिक सत्र 2023-24 (जुलाई- अगस्त) के लिए मांगे गए आवेदनों में बीएड की 450 सीटों के लिए 835 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आवेदन प्रक्रिया के पूरा होने के बाद इक्डोल प्रशासन ने शेड्यूल जारी कर दिया है। इक्डोल बीएड प्रवेश कमेटी के अध्यक्ष प्रो. कुलदीप कटोच ने बताया कि काउंसलिंग शेड्यूल विवि और इक्डोल की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।
छात्रों को काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन की प्रति साथ लानी होगी। सेवारत शिक्षकों को अलग से शिक्षा विभाग की ओर से जारी प्रमाण पत्र और एनओसी लाना होगा। 18 अगस्त को मेडिकल, नॉन मेडिकल, कॉमर्स संकाय की सीओ के लिए क्वालिफाइंग एग्जाम में सामान्य वर्ग के 50 फीसदी से अधिक और आरक्षित वर्ग में 45 फीसदी से अधिक अंक अर्जित करने वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। 19 अगस्त को कला संकाय की सीटों के लिए सभी श्रेणी के 60 फीसदी से अधिक प्राप्तांक वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी।
21 को इन अभ्यर्थियों की काउंसलिंग
21 को कला संकाय की सीटों के लिए क्वालिफाइंग एग्जाम में 55 फीसदी या इससे अधिक प्राप्तांक वाले अभ्यर्थियों, 22 को कला संकाय की सीटों के लिए क्वालिफाइंग एग्जाम में सामान्य श्रेणी में 50 या इससे अधिक, आरक्षित श्रेणी में 45 या इससे अधिक प्राप्तांक वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। 23 को कला संकाय की सीटों के लिए क्वालिफाइंग एग्जाम में 50 या इससे अधिक अंक अर्जित करने वालों की काउंसलिंग होगी। 24-25 को दस्तावेजों की जांच होगी। 26 को सूची जारी होगी।