हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने गैर शिक्षकों के विभिन्न पदों की छंटनी परीक्षा की संभावित तिथियां जारी की हैं। छंटनी परीक्षाएं नवंबर और दिसंबर में होंगी। विश्वविद्यालय की भर्ती शाखा की ओर से भर्ती की लिखित परीक्षाओं के जारी शेड्यूल के अनुसार एक जून 2020 और 4 जनवरी, 2022 को विज्ञापित किए जेओए (आईटी) के पदों के लिए लिखित छंटनी परीक्षा 8 नवंबर को संभावित है। एक जून, 2020 और 4 जनवरी, 2022 को विज्ञापित ड्राइवर (एच/वी व एल/वी) के पद के लिए लिखित परीक्षा 12 नवंबर, लॉ ऑफिसर के पदों के लिए 10 दिसंबर और 7 दिसंबर, 2020 को विज्ञापित जूनियर इंजीनियर (ऑटो) के पदों के लिए 10 दिसंबर को परीक्षा होगी। एक जून, 2020 और 4 जनवरी, 2022 को विज्ञापित जेओए (अकाउंट्स) के पदों और विवि मॉडल स्कूल में जेबीटी शिक्षक के पदों के लिए लिखित परीक्षा 10 दिसंबर को करवाई जाएगी। छंटनी परीक्षाओं का संभावित शेड्यूल विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड विवि ऑनलाइन यूजर आईडी पर उपलब्ध करवाएगा।