फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू शिमला: दो मई से शुरू होंगी यूपीएससी कोचिंग कक्षाएं

Wed, 20 Apr 2022 05:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 99 अभ्यर्थियों में से जिनके 35 या इससे अधिक अंक है, वे ही इस काउंसलिंग की प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए पात्र होंगे। काउंसलिंग में सीटों का आवंटन आरक्षण रोस्टर के अनुसार ही किया जाएगा।
विज्ञापन
एचपीयू शिमला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विवि परिसर में स्थित पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र में कोरोना के बाद फिर से ऑफलाइन कोचिंग कक्षाएं शुरू होंगी। यूपीएससी की कोचिंग की कक्षाएं दो मई से शुरू होंगी। इसके लिए चार अप्रैल को यूपीएससी बैच की प्रवेश परीक्षा के परिणाम को घोषित करने के बाद कोचिंग संस्थान ने काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। संस्थान में 25 अप्रैल को सुबह ग्यारह से पांच बजे तक काउंसलिंग होगी।

विज्ञापन


पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक प्रो. ओपी वर्मा ने प्रवेश परीक्षा के परिणाम को काउंसलिंग के शेड्यूल के साथ जारी कर दिया है। प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 99 अभ्यर्थियों में से जिनके 35 या इससे अधिक अंक है, वे ही इस काउंसलिंग की प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए पात्र होंगे। काउंसलिंग में सीटों का आवंटन आरक्षण रोस्टर के अनुसार ही किया जाएगा। प्रदेश सरकार की मेधा प्रोत्साहन योजना में शिक्षा विभाग की ओर से 35 लाख की राशि जारी की गई है।

2020 में पूरा साल भर यूपीएससी का प्रशिक्षण पूरी तरह से बंद रहा, 2021 में संस्थान ने ऑनलाइन मोड से कोचिंग की कक्षाएं संचालित की थीं। अब स्थिति सामान्य होने के बाद फिर से यूपीएससी का ऑफलाइन प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है। 25 अप्रैल को यूपीएससी के नए बैच के लिए होने वाली काउंसलिंग में पात्र सभी अभ्यर्थियों की आवश्यक प्रमाण पत्रों और दस्तावेजों के साथ उपस्थिति अनिवार्य की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें