फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU Shimla: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में 19 अगस्त तक नहीं लगेंगी कक्षाएं, परीक्षाएं भी स्थगित

Tue, 15 Aug 2023 01:22 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

प्रदेश विश्वविद्यालय(एचपीयू) शिमला में प्रदेश में भारी बरसात के कारण हुई तबाही, सड़कों के बंद होने की स्थिति को देखते हुए 19 अगस्त तक कक्षाएं नहीं लगेंगी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय(एचपीयू) शिमला में प्रदेश में भारी बरसात के कारण हुई तबाही, सड़कों के बंद होने की स्थिति को देखते हुए 19 अगस्त तक कक्षाएं नहीं लगेंगी। विवि पुस्तकालय को 20 अगस्त तक बंद किया गया है। विवि के कुलपति के आदेशों पर अधिष्ठाता अध्ययन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा और आवाजाही में पेश आ रही दिक्कतों को देखते हुए यह आदेश जारी किए हैं। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि विवि के शिक्षक, गैर शिक्षक स्टाफ रूटीन में विवि में उपस्थिति देगा।

विज्ञापन


16 से 19 अगस्त तक की परीक्षाएं स्थगित
 प्रदेश विश्वविद्यालय ने भारी बारिश से सड़कों के अवरुद्ध होने की स्थिति को देखते हुए 16 से 19 अगस्त तक की पूर्वनिर्धारित परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। इनमें स्नातकोत्तर और बीएड सहित अन्य परीक्षाएं शामिल हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक की ओर से इस संदर्भ में जारी अधिसूचना में परीक्षार्थियों की सुरक्षा और आवाजाही में पेश आ रही समस्याओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से स्थगित की गई 16 से 19 अगस्त तक की परीक्षाओं की तिथियों को पुनः तय कर इसकी जानकारी विवि की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें