फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU Shimla: बीटेक प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, इस दिन से होगी काउंसलिंग

Fri, 28 Jun 2024 06:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 प्रो. अमरजीत सिंह बी टेक प्रवेश परीक्षा देने वाले सभी विद्यार्थियों से विवि की वेबसाइट को नियमित रूप से आवश्यक अपडेट के लिए देखने को कहा है।
विज्ञापन
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी ) के नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए पांच बीटेक कोर्स के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए ली प्रवेश परीक्षा का शुक्रवार को परिणाम घोषित कर दिया गया है। बीटेक इंफाॅरमेशन टेक्नोलाॅजी (आईटी), बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (सीएसई ), बीटेक इलेक्ट्राॅनिक्स एंड कम्यूनिकेशन (इ एंड सी), बीटेक सिविल इंजीनियरिंग (सीई) और बीटेक इलेिक्ट्रकल (बीई )कोर्स की 395 सीटों के लिए 16 जून को प्रदेश भर में स्थापित किए गए परीक्षा केंद्रों में प्रवेश परीक्षा करवाई गई थी। इसमें 1,642 विद्यार्थी अपीयर हुए। विवि ने इन सभी विद्यार्थियों के प्रवेश परीक्षा में रोलनंबर के साथ प्राप्तांक विवि की आधिकारिक वेबसाइट और इस पर दिए गए संस्थान और स्टूडेंट पोर्टल पर परिणाम अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन


यूआईटी क निदेशक प्रो. अमरजीत सिंह और प्रवेश परीक्षा इंचार्ज डाॅ. श्याम ने बताया कि सभी पांचों इंजीनियरिंग कोर्स की प्रवेश परीक्षा के आधार पर दो जून को श्रेणीवार मेरिट जारी की जाएगी, इसी दिन संस्थान नए सत्र में प्रवेश की जारी प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर देगा। इस बार भी काउंसलिंग पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। काउंसलिंग को चार जून से शुरू करने की तैयारी है। काउंसलिंग से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दाे जुलाई को विवि की वेबसाइट के माध्यम से जारी कर दिए जाएंगे। प्रो. अमरजीत सिंह बी टेक प्रवेश परीक्षा देने वाले सभी विद्यार्थियों से विवि की वेबसाइट को नियमित रूप से आवश्यक अपडेट के लिए देखने को कहा है। उन्होंने कहा कि जुलाई माह में ही प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर अगस्त से बी टेक के नए बैच की कक्षाएं शुरू की जाएगी।
 
विज्ञापन

ऑनलाइन उपलब्ध प्रोस्पेक्टस में उपलब्ध है प्रवेश संबंधित जानकारी
विवि के इस सेल्फ फाइनांसिंग इंजीनियरिंग संस्थान में विभिन्न श्रेणी की सीटों का आवंटन तय किए गए रोस्टर के अनुसार दिया जाएगा। इसमें हर कोर्स में छह और पांचों कोर्स में 30 ऐसी सीटें है, जिनमें ट्यूशन फीस माफ रहती है। इसके अलावा कुछ सीटों को श्रेणी विशेष के लिए आरक्षित रख कर भरा जाता है। इसमें विवि कर्मचारियों के बच्चों जैसी अलग अलग श्रेणी की सीटें शामिल है। प्रवेश और आरक्षित सीटों से संबंधित नियम और शर्तें संस्थान की वेबसाइट पर अपलोड किए गए प्रोस्पेक्ट्स में उपलब्ध है। इसमें प्रवेश और काउंसलिंग से संबंधित दिशा-निर्देश भी उपलब्ध है।

24 जून को घोषित किया जाना था प्रवेश परीक्षा का परिणाम
विवि के इंजीनियरिंग संस्थान की 16 जून को आयोजित की गई प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित करने को 14 जून की तिथि तय की गई थी, किन्हीं कारणों से विवि तय तिथि को परिणाम घोषित नहीं कर पाया। चार दिन बाद यह नतीजे घोषित किए गए है। जुलाई के पहले सप्ताह से ही काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें