फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU Shimla: पीजी कोर्स में मेरिट आधारित प्रवेश के लिए 30 जून तक करें आवेदन

Sat, 24 Jun 2023 05:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए मेरिट आधारित पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को 30 जून कर दी है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए मेरिट आधारित पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को 30 जून कर दी है। आवेदन प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया है। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम ने प्रवेश सूचना आदेश जारी कर दी है। 30 जून तक इच्छुक छात्र पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, इसके लिए पोर्टल खुला रहेगा।

विज्ञापन


स्कोर के आधार पर मिलेगा एमएससी बायोटेक में प्रवेश
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एमएससी बायोटेक्नोलॉजी में शैक्षणिक सत्र 2023-25 के लिए राष्ट्रीय स्तर के जीएटी-बी टेस्ट पास करने वाले विद्यार्थियों को स्कोर के आधार पर प्रवेश मिलेगा। प्रवेश के लिए गेट-बी 2023 देने वाले छात्रों को अपने स्कोर के साथ काउंसलिंग के लिए आवेदन करना होगा। इसके लिए 28 जून से पोर्टल खुलेगा। एमएससी बायोटेक्नोलॉजी में प्रवेश से संबंधित जानकारी के लिए छात्र संबंधित विभाग में संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें