विश्वविद्यालय कई सदियों के लिए बनते हैं। अभी तक कई संस्थानों में ऐसी प्लानिंग की कमी नजर आती है। उन्होंने विश्वविद्यालय के 49वें स्थापना दिवस पर विवि समुदाय को बधाई देते हुए कहा कि आज विश्वविद्यालय इन 49 सालों में कई उतार चढ़ाव देने और आज देश के नामी संस्थानों में पहचान बनाई है। उन्होंने विवि कैंपस को जल्द वाईफाई सुविधा से लैस करने को कहा।
विश्वविद्यालय के कुलपति ने स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री से विवि के अनुदान में बढ़ोतरी कर इसे 115 से 150 करोड़ किए जाने की मांग उठाई थी, ताकि शिक्षकों और गैर शिक्षकों की भर्ती हो। अनुदान में की गई बढ़ोतरी से अब विश्वविद्यालय शिक्षक भर्ती जैसे कार्यों को आगे बढ़ा पाएगा और जरूरी निर्माण और विकासात्मक गतिविधियां जारी रख पाएगा।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सुगम्य पुस्तकालय सुविधा देना एक सराहनीय प्रयास है, यह प्रयास शिमला तक सीमित न रहे। इसके लिए उन्होंने विवि प्रशासन और शिक्षक अजय श्रीवास्तव को बधाई देते हुए कहा कि सुझाव के मुताबिक प्रदेश के अन्य कॉलेजों और स्कूलों में भी इस तरह के पुस्तकालय खोले जाएंगे।
सरकार इसके लिए पूरे प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के इस प्रयास से आगे बढ़ने की चाह रखने वाले छात्रों की राह आसान होगी। यह अपने आप में एक पुण्य का काम है। सरकार इसमें पूरा सहयोग करेगी। करीब बीस लाख की लागत से इस पुस्तकालय को बनाया गया है, जिसमें दिव्यांग छात्र छात्राओं की सुविधा के लिए बने आधुनिक सॉफ्टवेयर उपलब्ध करवाए गए हैं।