हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की बड़ी लापरवाही सामने आई है। परीक्षा के लिए रोलनंबर का इंतजार कर रही छात्रा ने जब रोलनंबर स्लिप का लिफाफा खोला तो दंग रह गई।
दरअसल विवि की ओर से एक छात्रा को भेजे गए लिफाफे में किसी और छात्रा की रोलनंबर स्लिप निकली है। इस कारण छात्रा अचंभित है। छात्रा की परीक्षाएं 18 दिसंबर से शुरू होनी हैं। किसी ओर की रोलनंबर स्लिप मिलने से छात्रा को मानसिक रूप से परेशानी झेलनी पड़ रही है।
गलोड़ क्षेत्र के गांव झरमाणी निवासी रजनी बाला पुत्री विक्रम सिंह को एमए राजनीतिक विज्ञान द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए भेजे गए रोलनंबर स्लिप के लिफाफे को जब उसने खोलकर देखा तो उसमें मधु बाला पुत्री कुलदीप सिंह रोल नंबर 63739 के नाम की स्लिप मौजूद थी।