बिजनेस स्कूल के निदेशक प्रो. दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि मेरिट के आधार रियायती सीटों के लिए 10 से 13 जुलाई और गैर रियायती दरों वाली सीटों के लिए 17 से 22 जुलाई तक सामूहिक चर्चा और साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
एचपीयू शिमला बिजनेस स्कूल में एमबीए सीटों पर प्रवेश के लिए रियायती और गैर रियायती तय सीटों के लिए श्रेणीवार मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। सामूहिक चर्चा और साक्षात्कार के लिए पात्र छात्र-छात्राओं की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन
बिजनेस स्कूल के निदेशक प्रो. दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि मेरिट के आधार रियायती सीटों के लिए 10 से 13 जुलाई और गैर रियायती दरों वाली सीटों के लिए 17 से 22 जुलाई तक सामूहिक चर्चा और साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। सांस्कृतिक और खेल कोटा के लिए निर्धारित सीटों के लिए पात्र छात्र-छात्राओं को 12 जुलाई तक संस्थान में अपनी श्रेणी से संबंधित आवश्यक दस्तावेज जमा करवाने होंगे।
विवि ने जारी किया एमएससी, बॉटनी, जूलॉजी, केमिस्ट्री, योग प्रवेश परीक्षा परिणाम
हिमाचल प्रदेश विवि ने नए सत्र में प्रवेश के लिए आयोजित की गई प्रवेश परीक्षाओं में एमएससी जूलॉजी, बॉटनी, केमिस्ट्री और एमए योगा प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इसे विवि की ववेबसाइट पर छात्रों की जानकारी के लिए अपलोड कर दिया गया है।