प्रदेश विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2015-16 का अकादमिक शेड्यूल जारी कर दिया है। विवि के पीजी सेंटर में चलाए जा रहे विभिन्न डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा और प्रवेश फार्म भरने की तिथि सहित प्रवेश परीक्षा, अंतिम सूची और सत्र की शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों का ब्योरा तिथिवार विवि की वेबसाइट www.hpuniv.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
इसके साथ ही साइट पर प्रवेश परीक्षा, उसके परिणाम और काउंसलिंग से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।
22 अप्रैल तक भरे जाएंगे फार्म
विश्वविद्यालय में एमएमसी, एमएससी फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, एमए/एमएससी, मैथ, एमए शारीरिक शिक्षा इंग्लिश, सोशल वर्क, एमएड, डीएचआरडी, पीजी डीएमसी, एलएलबी एमएचआरडी और एमबीई के लिए 22 अप्रैल तक प्रवेश फार्म भरे जाएंगे।
छात्रों को इस तिथि से पूर्व चेयरमैन कार्यालय में फार्म जमा करवाने होंगे। इसके अलावा अन्य कोर्स के लिए 15 जून तक आवेदन किया जा सकेगा।
एमफिल/एलएलएम/ डिप्लोमा ऑर्गेनाइजेशनल साइकोलॉजी, एनवारनमेंटल साइकोलॉजी क्लीनिकल साइकोलॉजी और डिप्लोमा इन जीआईएस के लिए चार 4 सितंबर तक आवेदन लिए जाएंगे।
यह होंगी प्रवेश परीक्षा की तिथियां
कोर्स प्रवेश परीक्षा तिथि
एमएमसी/एमससी गणित 7 मई
एमएससी फिजिक्स केमिस्ट्री 8 मई
एमए सोशल वर्क और इंग्लिश 9 मई
एमएससी बॉटनी जूलॉजी 11 मई
एलएलबी/एमबीई 12 मई
पीजी डीएमसी/डीएचआरडी
/एमएचआरडी 13 मई एमए
फिजिकल एजूकेशन/एमपीएड 14 और 15 मई
एमएड 21 मई
अन्य कोर्स के लिए अलग से जारी होगा शेडयूल
एचपीयू के अन्य प्रोफेशनल और डिग्री डिप्लोमा कोर्स के लिए अलग से विभाग स्तर पर प्रवेश का शेड्यूल और प्रक्रिया अलग से घोषित की जाएगी।