हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने पुराने यूजी के ईयर सिस्टम के छात्रों को डिग्री पूरी करने के लिए बीए, बीएससी, बीकॉम (पास एवं ऑनर्स), भारतीय आधुनिक भाषा (शास्त्री ), बीएससी. बॉयोटैक्नालॉजी एवं माइक्रोबायोलॉजी एवं बीपीई के छात्र/छात्राओं जिन्होंने सितंबर/अक्तूबर 2015 में परीक्षा दी थी और जो नियमों के अनुसार अपने उपलब्ध मौकों में अनुपूरक परीक्षा उतीर्ण नहीं कर पाए है
उनको परीक्षा उतीर्ण करने के लिए द्वितीय वर्ष के लिए अन्तिम तथा तृतीय वर्ष में गोल्डन चांस दिया है। कुलपति ने छात्रों के आए आवेदनों पर विचार कर छात्र हित में यह फैसला लिया है। यह परीक्षाएं विश्वविद्यालय सितंबर/अक्तूबर 2016 में आयोजित करेगा।
इस अंतिम तथा विषेश स्वर्णिम अवसर में उपस्थित/बैठने वाले छात्र/छात्राओं को 3000/- रूपये परीक्षा शुल्क देना होगा और अंतिम तिथि की अधिसूचना परीक्षा नियन्त्रक डा. जेएस नेगी द्वारा अलग से जारी की जाएगी। यह जानकारी कुलसचिव डा. पंकज ललित ने दी।