फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी! एचपीयू ने छात्रों को दिया गोल्डन चांस

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के हजारों छात्रों को राहत मिली है। एचपीयू ने अंडर ग्रेजुएट के पुराने सालाना सिस्टम में कंपार्टमेंट और फेल छात्रों को गोल्डन चांस प्रदान कर दिया है। मंगलवार को कुलपति ने छात्रों की इस लंबित मांग पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन


गोल्डन चांस मिल जाने से शैक्षणिक सत्र 2011-12 के प्रथम वर्ष के कंपार्टमेंट वाले छात्र परीक्षा दे सकेंगे। वहीं बीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय और अंतिम वर्ष के फेल और कंपार्टमेंट छात्र भी इस मौके का लाभ लेकर परीक्षा दे सकेंगे।

विवि के इस फैसले से प्रदेश के हजारों छात्रों को राहत मिली है। परीक्षार्थियों से इसके बदले तीन हजार रुपये फीस के रूप में लिए जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने गोल्डन चांस के लिए 10 से 20 सितंबर तक परीक्षा फार्म भरने की तिथि तय की है। छात्रों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परीक्षा फार्म उपलब्ध करवाए गए हैं।
विज्ञापन

मगर दूसरी ओर दिया झटका

वहीं, फीस बढ़ाकर एचपीयू ने छात्रों की कमर भी तोड़ दी है। अब लेट फीस की राशि में भारी भरकम बढ़ोतरी कर दी है। इसका भुगतान करना छात्रों के लिए असंभव जैसा लग रहा है। इसमें 12 से 130 गुना तक बढ़ोतरी कर दी गई है। जो लेट फीस पहले सिर्फ 100 से 150 तक थी। उसे अब 1200 से 20,000 तक कर दिया गया है।

परीक्षा फार्म भरने के दौरान यदि छात्र की लापरवाही होगी तो इसे इस लेट फीस का भुगतान करना होगा। यदि विश्वविद्यालय के स्तर पर पिछला परिणाम घोषित करने में देरी हुई हो तो भी छात्र की ही जेब ढीली होगी।

आम तौर पर विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम समय से घोषित ही नहीं हो पाते है। यदि घोषित होते भी हैं तो परिणाम कई कारणों से रोके जाते है। इनमें आम तौर पर अवार्ड न आने, पिछली परीक्षा का परिणाम न आने जैसे कारण आम होते हैं।
विज्ञापन

ये है नई प्रस्तावित फीस

इसमें छात्र और कई मर्तबा विश्वविद्यालय की गलती भी रहती है। यही नहीं रिवेल्यूएशन करवाने से पहले भी छात्र को कई मर्तबा सोचने पर मजबूर होना पड़ेगा। इसकी फीस में तीन से चार गुना की बढ़ोतरी की गई है। फिलहाल, लेट फीस में भारी भरकम बढ़ोतरी कर एचपीयू ने आम छात्रों की कमर तोड़ दी है।

विषय----------------------------फीस पहले----- नई फीस
अंतिम तिथि के बाद पंद्रह रोज तक-----100--------------1200
परीक्षा से सात वर्किंग डे पहले---------150--------------10,800
वीसी की अनुमति से जमा होने वाले फार्म-150-------------20,000
रिवेल्यूएशन/रि-चैकिंग फार्म------------ 20--------------20
डिप्लोमा यूजी डिग्री प्रति उत्तर पुस्तिका---120--------------300
रिवेल्यूएशन मास्टर डिग्री--------------120--------------400
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें