हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएए और एमएड की डिग्री कर चुके छात्रों को श्रेणी सुधार के लिए दो मौके देने का फैसला लिया है। विवि की कार्यकारी परिषद में 23 सितंबर को हुए फैसले के मुताबिक कुलपति ने 1990 या इसके बाद बीएड और एमएड डिग्री पास कर
चुके बीएड और एमएड कर चुके डिग्री धारकों को श्रेणी सुधार के दो मौके देने का फैसला लिया है। इसके लिए छात्र को 10000 फीस चुकानी होगी। इससे संबंधित जानकारी विवि की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाई गई है।
एचपीयू ने बढ़ाई बीएड प्रवेश की तिथि- हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएड की निजी कॉलेजों में खाली बची सीटों को भरे जाने के लिए पूर्व में न्यायालय के आदेशों पर बीएड में प्रवेश लेने की 29 तक बढ़ाई गई अंतिम तिथि को अब 8 नवंबर तक कर दिया है।
बीएड कॉलेजों को हर हाल में आठ नवंबर तक अपने स्तर पर प्रवेश परीक्षा में छूट के मुताबिक भरी गई सीटों को भरने की छूट दी गई है।
इसके साथ ही निजी कॉलेजों को भरी सीटों का रिकार्ड 12 नवंबर तक विवि में जमा करवाना होगा। विवि शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. सुदर्शना राणा ने तिथि बढ़ाई जाने की पुष्टि की है।