फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू में शिक्षकों के 134, जेओए के 50 पद भरने को ईसी की मंजूरी

Wed, 26 Sep 2018 09:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में सहायक आचार्य के 134 और जूनियर आफिस असिस्टेंट (आईटी) के 50 पद भरने को हरी झंडी मिल गई है। विवि की कार्यकारी परिषद की मंगलवार को हुई बैठक में भर्ती प्रक्रिया को अंतिम मंजूरी दे दी गई।  

विज्ञापन


ईसी ने साफ किया कि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया यूजीसी के नियमों और कानूनी पहलुओं पर विचार कर ही आगे बढ़ाई जाए। वहीं शैक्षणिक सत्र 2018-19 से यूजी कोर्स में सेमेस्टर सिस्टम की जगह वार्षिक परीक्षा प्रणाली को लागू करने को भी मंजूरी दे दी है।

कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ईसी ने वार्षिक लेखा परीक्षा रिपोर्ट 2014-2015 को स्वीकृति प्रदान की। इसे अब विवि कोर्ट की बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। ईसी ने विवि के कर्मचारियों के बच्चों को मेरिट आधार पर कोर्स में प्रवेश लेने पर फीस में 50 फीसदी की छूट को कर्मी की सेवानिवृत्ति के बाद भी जारी रखने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की वित्त कमेटी की 11 सितंबर कोे हुई बैठक में की गई सिफारिशों और प्रस्तावों को  ईसी ने अंतिम मंजूरी दे दी है। इसमें मुख्य रूप से रिक्त पदों को भरने सहित बैठक में विवि के चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों को तय कोटे के तहत पदोन्नति देने, एक कुक को नियमित करने और अन्य को तय सेवाकाल पूरा करने पर अनुबंध के तहत लाने को स्टूडेंट फंड से लगे मेस हेल्पर को दैनिक भोगी व तदर्थ श्रेणी में लाए जाने, तीन चालकों को निर्धारित सेवाकाल पूरा करने पर नियमित करने के मामले शामिल थे।

बैठक में छात्र संगठनों की मांगाें पर चरचा हुई और कुलपति ने ईसी सदस्यों को आश्वस्त किया कि उनकी जो जायज मांगें होंगी, प्रशासन उसे पूरा करने का प्रयास करेगा। बैठक में प्रति कुलपति प्रो. राजिन्द्र सिंह चौहान, विधायक बिलासपुर सुभाष ठाकुर, पूर्व प्रति कुलपति प्रो. एनके शारदा, निदेशक उच्च शिक्षा अमरजीत कुमार, विवि के कुलसचिव व ईसी के सदस्य सचिव केके शर्मा, उप सचिव शिक्षा नवनीत कपूर, सदस्य अजय श्रीवास्तव, प्रो. श्याम लाल कौशल,  प्रमोद कुमार प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय देहरी, राजकीय महाविद्यालय सीमा के प्राचार्य और कर्मचारियों में से चुनकर गए ईसी सदस्य बिपन कुमार मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें