हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएड की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। अप्रैल में विवि और इससे संबद्ध कॉलेजों में हुई इस परीक्षा का परिणाम 99.66 फीसदी रहा है।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल ने कहा कि परीक्षा में बैठे कुल 8703 छात्रों में से 8674 छात्र पास हुए हैं। परिणाम विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
कंपार्टमेंट पाने वाले छात्र साइट www.hpuniv.in पर उपलब्ध परीक्षा परिणाम फार्म डाउनलोड कर सकते है। दस दिन के भीतर परीक्षा फार्म भरने होंगे। इसके साथ डाउनलोड की गई अंक तालिका की प्रति को संलग्न करें।
कंपार्टमेंट की परीक्षा 15 अक्तूबर से होगी। इससे संबंधित ब्योरा और डेटशीट विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।