फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPTU: हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 30 जून तक करें आवेदन

Thu, 04 Apr 2024 05:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में मुख्य परिसर और संबंधित शिक्षण संस्थानों में मेरिट के आधार पर जिन कोर्सों में प्रवेश होना है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में मुख्य परिसर और संबंधित शिक्षण संस्थानों में मेरिट के आधार पर जिन कोर्सों में प्रवेश होना है। उनके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तकनीकी विवि ने एमएससी भौतिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, बीएचएमसीटी, बीएससी एचएमसीटी और एमए, एमएससी, पीजी डिप्लोमा इन योग में प्रवेश लेने वाले पात्र अभ्यर्थियों से 30 जून तक आवेदन मांगे हैं। उपरोक्त विषयों में प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा।

विज्ञापन


तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव ने कहा कि बीएचएमसीटी, बीएससी एचएमसीटी की कुल 210 सीटों के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इसके अलावा एमएससी भौतिक विज्ञान की 30, पर्यावरण विज्ञान की 30 और योग की भी 30 सीटों के लिए अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। सीटों का आवंटन तय आरक्षण रोस्टर के अनुसार होगा। अभ्यर्थी उपरोक्त विषयों में प्रवेश से संबंधित जानकारी के लिए तकनीकी विवि की वेबसाइट देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें