फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल पर्यटन विकास निगम: एचपीटीडीसी की शिमला-दिल्ली रूट पर वोल्वो सेवा इस हफ्ते से

Mon, 16 Sep 2024 12:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) ने शिमला से दिल्ली के लिए वोल्वो बस सेवा शुरू करने की तैयारी कर ली है। इस हफ्ते से एचपीटीडीसी की वोल्वो बस शिमला-दिल्ली रूट पर शुरू होगी। 
विज्ञापन
एचपीटीडीसी की वोल्वो बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) ने शिमला से दिल्ली के लिए वोल्वो बस सेवा शुरू करने की तैयारी कर ली है। इस हफ्ते से एचपीटीडीसी की वोल्वो बस शिमला-दिल्ली रूट पर शुरू होगी।  इस लग्जरी बस के लिए एचपीटीडीसी ने ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल खोल दिया है। अभी वोल्वो बस को हफ्ते में तीन दिन (वैकल्पिक दिन) चलाया जाएगा। 18 सितंबर को बस को ट्रायल के तौर पर रूट पर भेजा जाएगा। नवरात्र पर वोल्वो बस को सुचारू रूप से चलाने की योजना है।

विज्ञापन


एडवांस बुकिंग को लेकर वेबसाइट पर जानकारी दे दी है। राज्य पर्यटन विकास निगम के मुताबिक हिमाचल आने वाले सैलानियों की सुविधा के लिए वोल्वो बस सर्विस को शुरू करने का फैसला लिया है। 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। शिमला से रात साढ़े आठ बजे विक्ट्री टनल से दिल्ली के लिए बस चलेगी। इसी तरह रात नौ बजे नई दिल्ली स्थित हिमाचल भवन से बस शिमला के लिए चलेगी। दिल्ली से शिमला और शिमला से दिल्ली के बीच सफर करने वाले सैलानियों को एक हजार रुपये प्रति सवारी किराया देना होगा।

ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल पर 19 सितंबर को दिल्ली से शिमला के लिए वोल्वो में 39 सीटों में से 10 सीटें ब्लॉक की गई हैं। 21 की भी 8 सीटें बुक हैं। एचपीटीडीसी के अधिकारी ने बताया कि इसी हफ्ते से शुरू होने वाली बस में सीटों की एडवांस बुकिंग सुविधा शुरू कर दी गई है। ट्रांसपोर्ट इंचार्ज दीप राम ने बताया कि बस में यात्रियों को पानी, मोबाइल चार्जिंग, एसी, पुश बैक सीट और थाई रेस्ट की सुविधा दी जाएगी। मालरोड स्थित बुकिंग काउंटर के दूरभाष नंबर 0177-2800073 पर अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं। 
विज्ञापन


बैजनाथ-अंब रूट पर दौड़ रही थी वोल्वो
कोरोना काल में पर्यटन कारोबार प्रभावित होने के चलते शिमला से दिल्ली के लिए वोल्वो बस सेवा बंद है। इस बस को बीच-बीच में शिमला से दिल्ली के चलाया गया। पर्यटकों की आमद घटने के कारण मार्च 2023 से बस के संचालन को बंद कर दिया। 9 मार्च 2024 में इस वोल्वो बस को बैजनाथ-अंब रूट पर चलाया गया। अब पर्यटन कारोबार पटरी पर लौट रहा है। इसी स्थिति में पर्यटकों की सुविधा के लिए इस वोल्वो बस को दोबारा शिमला-दिल्ली रूट पर चलाने की तैयारियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें